न्यूजीलैंड: भारतीय यात्री के हिंदी बोलने पर गाली देने लगी लड़की, कंडक्टर ने ट्रेन से नीचे उतारा

नई दिल्ली। ट्रेन में सहयात्री के हिंदी में बात करने पर एक लड़की इस कदर भड़क गई कि उसने यात्री को गालियां देना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के शहर वेलिंगटन से अपर हट इलाके के मेटलिंक ट्रेन चलती है। इसी ट्रेन में एक भारतीय मूल का नागरिक अपनी पत्नी से फोन पर हिंदी में बात कर रहा था। तभी बगल में बैठी युवती नाराज हो गई और युवक को गालियां देने लगी। इस खबर की जानकारी ट्रेन के कंडक्टर को हुई तो उसने लड़की को ट्रेन से उतर जाने को कहा।

'अपने देश वापस जाओ, यहां वह भाषा मत बोलो'

'अपने देश वापस जाओ, यहां वह भाषा मत बोलो'

सहयात्री के हिंदी बोलने पर झल्लाई लड़की ने गाली देते हुए कहा, 'अपने देश वापस जाओ, यहां वह भाषा मत बोलो', इसके बाद आसपास के यात्रियों ने लड़की के इस अजीबोगरीब बर्ताव की जानकारी ट्रेन के कंडक्टर जेजे फिलिप को दे दी। शिकायत मिलने पर कंडक्टर ने लड़की को कई बार चेतावनी दी लेकिन उसका गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। इस पर कंडक्टर ने लड़की को तुरंत ट्रेन से उतर जाने को कह दिया। लेकिन वह लड़की ट्रेन से उतरने को राजी नहीं थी।

कंडक्टर ने लड़की को ट्रेन से उतारा

कंडक्टर ने लड़की को ट्रेन से उतारा

इसके बाद कंडक्टर ने पुलिस बुलाने की धमकी दी, तब जाकर वह लड़की ट्रेन से उतरी। इस घटना के बाद लोग कंडक्टर की तारीफ कर रहे हैं। वेलिंगटन के मेयर जस्टिन लेस्टर ने भी महिला कंडक्टर की तारीफ की है। इतना ही नहीं, इस कंडक्टर को शहर का सिविक सेफ्टी अवार्ड देने की घोषणा भी की गई है।

महिला कंडक्टर की हो रही तारीफ

महिला कंडक्टर की हो रही तारीफ

पूरे मामले पर जेजे फिलिप का कहना है कि हम न्यूजीलैंड में इस तरह के व्यवहार को अनुमति नहीं दे सकते हैं। महिला कंडक्टर ने कहा कि यहां सभी का सम्मान किया जाता है और इस तरह के व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं है। जेजे फिलिप ने कहा कि वह (भारतीय मूल का नागरिक) यात्री अपने किसी दोस्त या परिवार के किसी सदस्य से अपनी भाषा में बात कर रहा था जबकि लड़की अनावश्यक रूप से उसपर चिल्लाने लगी और गालियां देने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+