कंगना ने खुद की तारीफ में बांधे पुल, लिखा- दुनिया में मेरी जैसी कोई एक्ट्रेस नहीं
Kangana Ranaut New Tweet: बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अपनी फिल्मों में अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी खूब चर्चाओं में रहती हैं। फिल्म इंस्ट्री से जुड़ा मुद्दा हो या फिर देश से जुड़ा वो सब पर अपनी निर्भीक सोच को सबके सामने रखने से भी नहीं हिचकती हैं। सोशल मीडिया के जरिए आए दिन वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं, जो बड़ा मुद्दा बन जाता हैं। अब उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने खुद की तुलना अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और इजराइली एक्ट्रेस गल गडोट से की हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर पर प्रदर्शित करती हूं, वैसा इस दुनिया में किसी भी एक्ट्रेस के पास अभी नहीं है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी और धाकड़ को लेकर ये दोनों ट्वीट किए हैं। उनके यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दुनिया में मेरी जैसी कोई एक्ट्रेस नहीं
अपनी तारीफ करते हुए कंगना रानौत ने ट्वीट में एक साथ दो फोटो शेयर की, जिसमें पहली फोटो उनकी फिल्म थलाइवी की है, इस फिल्म में वो तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभा रही हैं। वहीं दूसरी फोटो उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ की है। दोनों फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि बड़े पैमाने पर परिवर्तन चेतावनी। जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के तौर पर प्रदर्शित करती हूं, वैसा इस दुनिया में इस रेंज की मेरी कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं है। मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसा रॉ टैलेंट है, लेकिन मैं गल गडोट जैसे सटीक एक्शन और ग्लैमर भी दिखा सकती हूं।

कंगना ने ऐसे की खुद की तारीफ
वहीं अपने दूसरे ट्वीट में कंगना रानौत ने लिखा कि मैं बहस के लिए खुली चुनौती के लिए तैयार हूं, अगर कोई मुझे इस दुनिया में किसी भी अन्य अभिनेत्री में मुझसे ज्यादा रेंज और प्रतिभा दिखा सकता है, तो मैं अपने घमंड को छोड़ने का वादा करती हूं, लेकिन तब तक मैं निश्चित रूप से खुद पर गर्व करूंगी।

देखते ही देखते वायरल हो गए ट्वीट
कंगना रानौत की दो फिल्में आने वाली है। जहां वो फिल्म थलाइवी में तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं फिल्म धाकड़ में फुल-ऑन एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। कंगना के इन ट्वीट के बाद वो देखते ही देखते वायरल हो गए। कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है तो कोई उन्हें अपने मुंह मियां मिट्ठू बोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications