अब कार की पिछली सीट बेल्ट न लगाने और बाइक पर साइड मिरर न होने पर कटेगा चालान, देना होगा इतना जुर्माना
नई दिल्ली। New Traffic Rules in Delhi: देश में बढ़ते सड़क हादसों के मद्देनजर अब ट्रैफिक नियमों को और सख्त किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कार की पिछली सीट पर सीट बेल्ट न लगाने और बाइक पर साइड मिरर न होने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। बता दें कि शुक्रवार को लागू हुए नए यातायात नियमों के तहत अब अगर आप कार की पिछली सीट पर भी बैठे हैं तो सीट बेल्ट (Car Seat Belt) लगाना जरूरी होगा। जबकि, दुपहिया वाहन में साइड मिरर (Bike side mirrors) लगाना अनिवार्य होगा। अगर इनमें से किसी भी नियम का उल्लंघन पाया जाता है तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) आपका चालान (Challan) काट सकती है।

सीट बेल्ट और साइड मिरर का चालान
शुक्रवार को इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा, 'अधिकांश दोपहिया वाहनों में साइड मिरर नहीं होते हैं, और कुछ लोग जानबूझकर शीशे हटा देते हैं। इस वजह से ड्राइविंग के दौरान दुर्घटना का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। वहीं, कार की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति कभी भी बेल्ट नहीं लगाता है। एक बड़ी दुर्घटना में इस छोटी सी लापरवाही के कारण यात्री की मौत हो जाती है।

भरना पड़ सकता है इतने रुपए जुर्माना
अधिकारियों ने कहा कि इस नियम का उल्लेख मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act 1988) और केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1989 (Central Motor Vehicles Act 1989) दोनों में किया गया है। नए आदेशों के अनुसार दिल्ली यातायात पुलिस अब नियम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली में अभियान चलाएगी और जुर्माना भी लगाएगी। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में पीछे की सीट बेल्ट न लगाने के लिए 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और दोपहिया वाहन में साइड मिरर नहीं लगाने पर 500 रुपए का चालान काटा जाएगा।

पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कम हुआ यातायात उल्लंघन
बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नए साल की पूर्व संध्या पर का उल्लंघन बहुत कुम हुआ। टोटल वाहनों में अनाधिकृत पार्किंग 706 के लिए 221 और चालान किए गए वहीं शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए 26 लोगों का चालान किया गया है वहीं , रैश ड्राइविंग के मामले में 174 का चालान काटा गया। बता दें हर वर्ष की अपेक्षा कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए कई राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई थी वहीं कई राज्यों ने सख्त नियम लागू किए थे। जिस कारण अधिकांश लोगों ने घर में जश्न मनाया। वहीं इस बार इन पाबंदियों की वजह लोग घर से बाहर कम निकले और यातायात नियमों का उलंघन भी बहुत कम हुआ।
यह भी पढ़ें: गाड़ी पर जातिसूचक स्टीकर लगाने पर प्रतिबंध के बाद लखनऊ में कटा पहला चालान, लिखा था 'saxena ji'
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications