सावधान: कोरोना से बचाव नहीं 'मौत' बांट रहे सैनिटाइजर, नई स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
नई दिल्ली: कोरोना वायरल ने पूरी दुनिया के लोगों की जीवनशैली बदल रख दी। लोग की आदत में अब सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क और सैनिटाइज का इस्तेमाल बढ़ गया है। इस बीच एक नई स्टडी में चिंता करने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें पता लगा है कि कम से कम 44 हैंड सैनिटाइजर में कैंसर पैदा करने वाले रासायनिक बेंजीन की मात्रा अधिक है, जिसे खतरनाक माना जाता है। इसे लेकर फार्मेसी ने चेतावनी जारी की है।
Recommended Video

न्यू हेवन में स्थित एक ऑनलाइन फार्मेसी वैलिजर ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने हैंड सैनिटाइजर के दुनिया भर के कई ब्रांडों में कई बैचों में बेंजीन का पता लगाया है। वैलिजर ने 168 ब्रांडों के 260 हैंड सैनिटाइजर का परीक्षण किया। जिसमें खुलासा हुआ है कि 44 हैंड सैनिटाइजर का उपयोग बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वैलिजर ने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) को एक पत्र लिखा, जिसमें केमिकल बेंजीन के बारे में बताया।
इन उत्पादों में काम आता है बेंजीन
फार्मसी कंपनी ने उत्पाद को एस्बेस्टस के रूप में खतरनाक माना है और कई कंपनियों के पास तय सीमा से आठ गुना तक के स्तर पर पाया है। आपको बता दें कि बेंजीन एक तरल रसायन है, जो आमतौर पर रंगहीन होता है। यह प्राकृतिक रूप से ज्वालामुखियों में पाया जाता है और जंगल की आग के कारण बनता है। इसका उपयोग डिटर्जेंट, रंजक, स्नेहक (Lubricant) और घिसने वाले उत्पादों सहित कई उत्पादों को बनाने के लिए भी किया जाता है।
इम्यूनिटी सिस्टम कर देता है कमजोर
वहीं ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। हाई लेवर पर इसके संपर्क में आने से शरीर में रक्त कणिकाएं अपने तरीके से काम नहीं पाती हैं। यहां तक की कभी-कभी लाल रक्त कणिकाएं भी बनना बंद हो जाती हैं या फिर व्हाइट ब्लड शेल्स कम होने लगती हैं, जिससे इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लग जाता है।












Click it and Unblock the Notifications