Coronavirus: एयरपोर्ट पर इन नियमों को जरूर मानें, नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में 35 नए संक्रमित मामले सामने आने के बाद संख्या 258 हो गई है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एयरपोर्ट पर नियमों को और सख्त करने का फैसला किया है। इन नियमों को मानना सबके लिए जरूरी है। जो नहीं मानेगा उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ये हैं नए नियम-

- क्वारंटाइन में भेजे जाने वाले मरीजों का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाएगा और अगर फिर भी किसी ने नियमों को तोड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- ये नियम उन यात्रियों पर सख्ती से लागू होगा जो कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से भारत आएंगे। उनकी 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर ही पासपोर्ट दिया जाएगा।
- कोरोना वायरस प्रभावित देशों से भारत आने वाले यात्री अगर 'होम क्वारंटाइन' के नियमों को तोड़ते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
- 'यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और जिनमें किसी तरह का खतरा नजर आएगा उनका पासपोर्ट जब्त करके उन्हें 'होम क्वारंटाइन' के लिए भेजा जाएगा।
- महाराष्ट्र की तरह दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को भी 'होम क्वारंटाइन' के लिए भेजे जाने की स्थिति में उनके हाथों में 'होम क्वारंटाइन' का ठप्पा लगाए जाने पर विचार हो रहा है।
- स्क्रीनिंग का काम 24 घंटे ऐसी एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में ही होगा।
- यह लिखित वादा भी लिया जाएगा कि वो 'होम क्वारंटाइन' का कड़ाई से पालन करेंगे नहीं तो नियमों के मुताबिक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें हाल ही में खबरें आई थीं कि विदेश से आने वाले लोग क्वारंटाइन के नियमों को तोड़ रहे हैं। इसके बाद सरकार ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की प्रक्रिया और कड़ी कर दी। प्रक्रिया को सुचारू तरीके से करने के लिए सीआईएसएफ अधिकारी की अगुवाई में पांच-सदस्यीय एस्कॉर्ट टीम भी बनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications