बेंगलुरु में अक्टूबर महीने में बना नया रिकॉर्ड? इस सप्ताह सबसे कम तापमान दर्ज किया गया
बेंगलुरु में अक्टूबर महीने में बना नया रिकॉर्ड?
Bangalore Lowest temperature recorded: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जो हरियाली के कारण गार्डन सिटी' के नाम से जानी जाती है वहां पर मौसम ने अचानक पलटी मारी है। यहां इस सप्ताह तापमान में गिरावट खासकर सुबह के समय इतनी आई कि पिछले 14 साल पुराना रिकार्ड टूटने वाला था । यहां हर दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जानें किस दिन रहा सबसे कम तापमान
वेदर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में इस सप्ताह मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अक्टूबर 2008 के बाद से सबसे ठंडा तापमान बीते मंगलवार को दर्ज किया गया। याद रहे बेंगलुरू में अब तक का सबसे कम तापमान 1974 में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

बेंगलुरू में जानें कब दर्ज किया गया था तापमान
बेंगलुरू में आमतौर पर अक्टूबर महीने में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 19.6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान रहता है। बेंगलुरू बीते मंगलवार को 2008 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया था पुराना रिकार्ड 15 डिग्री था। मालूम हो कि बेंगलुरू में अक्टूबर में अब तक का सबसे कम तापमान 1974 में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

कुछ जिलों में 15 डिग्री पहुंच गया तापमान
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बादामी, बीदर, विजयपुरा, मदिकेरी, बेलगावी और कुछ अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं बेंगलुरु के निवासियों ने सोशल मीडिया पर अचानक ठंड बढ़ने पर अपनी हाल बयान किया। जमकर लोगों ने मैसेज शेयर किए।
#Bengaluru
— வரதாVarada (@VaradaRajKanchi) October 27, 2022
Oh my God...it is still October. It is already so cold..15-17 degrees..ಚಳಿ ಚಳಿ ತಾಳೆನು ಈ ಚಳಿಯ, ಆಹಾ ಆಹಾ..😷
जानें क्यों मौसम हुआ अचानक सर्द
विशेषज्ञों के अनुसार बेंगलुरू शहर में तापमान में यह गिरावट अस्थायी है और चक्रवात सितरंग के बाद का ये असर है। मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में आने वाले दिनों में भी ठंड का मौसम देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications