आप के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कुमार विश्वास बढ़ा सकते हैं केजरीवाल की मुश्किल!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर जिस तरह से समय-समय पर अपने विरोधी सुर की वजह से पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास चर्चा में रहते हैं, उसके बाद उनका नया पोस्टर पार्टी के भीतर नया विवाद खड़ा कर सकता है। दरअसल कुमार का विश्वास का एक पोस्टर राजस्थान आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, जिसमे कुमार विश्वास दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की तस्वीर के सामने खड़े दिख रहे हैं, जिसकी वजह से केजरीवाल की पूरी तस्वीर ढक गई है।

केजरीवाल के आगे विश्वास

केजरीवाल के आगे विश्वास

आप राजस्थान के ट्विटर हैंडल से यह पोस्टर जारी किया गया है, जिसमे कहा गया है कि डॉ. कुमार विश्वास का कार्यकर्ताओं से संवाद, यह कार्यक्रम 3 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से ज्यादा इसके पोस्टर पर चर्चा हो रही है। पोस्टर में विश्वास केजरीवाल के चेहरे के सामने खड़े हैं, जिसकी वजह से केजरीवाल का पूरा चेहरा ढक गया है, साथ ही कुमार विश्वास इस पोस्टर में विक्ट्री सिंबल भी दिखा रहे हैं।

 कार्यकर्ता करें खुद का आंकलन

कार्यकर्ता करें खुद का आंकलन

यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय पर आया है जब विश्वास ने एक दिन पहले ही यह बयान दिया है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताों को खुद का आंकलन करने की जरूरत है, जिसकी मदद से 26 नवंबर को होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में वह अपना सही रास्ता चुन सके। आम आदमी पार्टी का पांचवा राष्ट्रीय अधिवेशन रामलीला मैदान पर 26 नवंबर को होगा।

कुमार ने साझा किया पोस्टर

कुमार ने साझा किया पोस्टर

पोस्टर में इस बात की जानकारी दी गई है कि कुमार विश्वास 3 दिसंबर को दिल्ली में राउज अवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। राजस्थान आप के ट्विटर हैंडल से इस पोस्टर को साझा किया गया है, हालांकि यह आप राजस्थान का वेरिफाइड हैंडल नहीं है, लेकिन कुमार विश्वास ने खुद इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि 'नई कलर-करैक्टिड Photoshopped Album की चकाचौंध में जो लोग अपने पहचान-पत्रों में लगे पुराने Passport Size Photo को भूल जाते हैं,उनकी शिनाख्त तक ख़त्म हो जाती है'।

इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने कहा- साल 2019 का चुनाव मोदी बनाम जनता होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+