पीएम मोदी ने नए संसद भवन का किया उद्घाटन, स्पीकर की कुर्सी के पास स्थापित किया 'सेंगोल'

New Parliament Building Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 28 मई को धार्मिक अनुष्ठान के बाद नए संसद भवन का उद्धाटन कर दिया। साथ ही ऐतिहासिक 'सेंगोल' लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित कर दिया।

New Parliament Building Inauguration

New Parliament Building Inauguration: हवन-पूजा और पूरे विधि-विधान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्धाटन कर दिया। इस दौरान हवन-पूजा में पीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहे है। धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को ऐतिहासिक 'सेंगोल' सौपा गया, जिसे पीएम ने नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित कर दिया।

संसद भवन में ऐतिहासिक सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी तमिलनाडु के विभिन्न अधीम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए रविवार 28 मई की सुबह करीब 7 बजे के आसपास पहुंच गए। समारोह की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। पूजा में पीएम मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद हैं।

देखें वीडियो...

धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को ऐतिहासिक सेंगोल सौंप दिया गया। सेंगोल को पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान भवन के अंदर स्थापित किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। समाचार एजेंसी एएनआई ने सेंगोल स्थापित करने और हवन-पूजा के वीडियो भी साझा किए है। एएनआई की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को भी सम्मानित किया।

Recommended Video

    New Parliament Building: PM Narendra Modi ने संसद में स्थापित किया Sengol | Om Birla |वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि सेंगोल का आधुनिक इतिहास भारत की आजादी के साथ जुड़ा हुआ सामने आया है। तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर सेंगोल सौंपा गया था। वहीं, अगर प्राचीन इतिहास पर नजर डालें तो सेंगोल के सूत्र चोल राज शासन से जुड़ते हैं, जहां सत्ता का उत्तराधिकार सौंपते हुए पूर्व राजा, नए बने राजा को सेंगोल सौंपता था।

    बताया जा रहा है कि पूजा के बाद गणमान्य लोग नए भवन में लोकसभा के कक्ष और राज्यसभा कक्ष के परिसर का निरीक्षण करेंगे। सुबह का पहला चरण करीब 9:30 बजे समाप्त होगा, जिसके बाद समारोह का दूसरा चरण दोपहर में पीएम मोदी सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू होने की उम्मीद है।

    पूर्वाह्न 11:30 बजे, संसद के सदस्य, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा, अध्यक्ष और अन्य विशिष्ट अतिथियों सहित सभी आमंत्रितों को नए भवन में लोकसभा कक्ष में बैठने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उप राज्यसभा सभापति हरिवंश द्वारा भाषण दिया जाएगा, जो राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ की ओर से एक लिखित बधाई संदेश पढ़ेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लिखित संदेश भी पढ़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+