New Parliament Boycott: अमित शाह ने कसा तंज- कांग्रेस भारतीय परंपराओं और संस्कृति से नफरत क्यों करती है?

New Parliament Inauguration: गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस द्वारा नए संसद भवन के बहिष्‍कार पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस भारतीय परंपराओं और संस्कृति से नफरत क्यों करती है?

amitshah

नए संसद भवन के उद्घाटन का कांग्रेस द्वारा बहिष्‍कार किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? गृहमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखते हुए कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया है। शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखा अब कांग्रेस ने एक शर्मनाक अपमान किया है। भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक पवित्र सेंगोल दिया गया था, लेकिन इसे एक संग्रहालय में भेज दिया गया था

पवित्र शैव मठ, थिरूवदुथराई अधीनम ने kgo भारत की स्‍वतंत्रता के समय बताया था कि संगोल का कितना महत्‍व है। अब कांग्रेस अधीनम में इतिहास को झूठा और बोगस बता रही है। गृह मंत्री ने सलाह दी कि कांग्रेस को अपने इस व्‍यवहार पर विचार करने की आवश्‍यकता है

शाह ने आगे कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने वाली अधिकांश पार्टियों को क्या जोड़ता है? इसका उत्तर सरल है- वे राजवंश द्वारा संचालित राजनीतिक दल हैं, जिनके राजशाही तरीके हमारे संविधान में गणतंत्रवाद और लोकतंत्र के सिद्धांतों के साथ लकड़हारे हैं। वे दल जो हैं संसद के उद्घाटन का बहिष्कार करने वालों में लोकतंत्र के प्रति कोई प्रतिबद्धता नहीं है क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य राजवंशों के एक चुनिंदा समूह को बनाए रखना है।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे, जो सेंट्रल विस्टा के पुनर्विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। नए संसद भवन में सुबह 8.30 से 9.00 बजे के बीच स्पीकर की कुर्सी के पास 'सेंगोल' स्थापित किया जाएगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत लगभग 19 विपक्षी पार्टियां दिल्‍ली में बने नए संसद भवन के उद्घाघाटन का बहिष्‍कार इसलिए कर रहे हैं क्‍योंकि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरें द्र मोदी कर रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से करवाया जाना चाहिए। इसी मांंग को लेकर कांग्रेस समेत अन्‍य विपक्षी पार्टियों ने समारोह का बहिष्‍कार करने का ऐलान किया है। हालांकि सुप्रीक कोर्ट में इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की गई जिसे सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने शुक्रवार को रद्द कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+