'चीन पर निर्भर है नया भारत', स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी को लेकर राहुल ने कसा पीएम मोदी पर तंज

राहुल गांधी ने दावा किया है कि तेलंगाना में पीएम मोदी ने रामानुजाचार्य की जिस 216 फीट की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया है, वो चीन में बनी है।

नई दिल्ली, 9 फरवरी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नया भारत 'चीन पर निर्भर भारत' है। दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया है कि तेलंगाना में पीएम मोदी ने बीते 5 फरवरी को रामानुजाचार्य की जिस 216 फीट की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का अनावरण किया है, वो चीन में बनी है। आपको बता दें कि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि 135 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा चीन की कंपनी एरोसन कॉर्पोरेशन ने तैयार की है। राहुल गांधी ने अपने आरोपों में इसी रिपोर्ट का हवाला दिया है।

rahul gandhi

Recommended Video

      Statue of Equality को लेकर क्यों बोले Rahul Gandhi, China पर निर्भर है New India | वनइंडिया हिंदी

      राहुल गांधी ने बुधवार को अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का निर्माण चीन में हुआ है। नया भारत चीन पर निर्भर है।' गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा था। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, 'चीनियों का विजन बहुत स्पष्ट है कि वो क्या करना चाहते हैं। भारत की विदेश नीति का एकमात्र और सबसे बड़ा रणनीतिक लक्ष्य रहा है कि पाकिस्तान और चीन को अलग रखा जाए। लेकिन, आपने क्या किया? आप इन दोनों देशों को एक साथ ले आए हैं।'

      अगस्त 2015 में दिया गया था 'स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का ठेका
      आपको बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक, ''स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी' का ठेका अगस्त 2015 में दिया गया था। प्रतिमा का बड़ा हिस्सा चीन में ही तैयार किया गया है और इसे 1600 टुकड़ों में भारत लाया गया था। प्रतिमा की स्थापना में करीब 15 महीनों का समय लगा और शुरुआत में एक भारतीय कंपनी भी प्रतिमा के ठेके के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों में शामिल थी। बताया जा रहा है कि स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी दुनिया की दूसरे सबसे ऊंची बैठी हुई प्रतिमा है। इस प्रतिमा को बनाने में मिश्र धातु पंचलोहा, जिसमें तांबा, चांदी, सोनी, जस्ता और टाइटेनियम शामिल हैं, का इस्तेमाल किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+