New Income Tax Bill 2025: नए आयकर विधेयक की 10 बड़ी बातें जानें, जो आपके काम की हैं, PDF भी डाउनलोड करें
New income tax bill introduced: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में गुरुवार को नया आयकर विधेयक 2025 (New Income Tax Bill) लोकसभा में पेश कर दिया है। इस बिल का मूल मकसद मौजूदा आयकर अधिनियम,1961 को आयकर दाताओं के लिए आसान बनाना लगता है। क्योंकि, मौजूदा आयकर कानून को अक्सर बोझिल,जटिल और सामान्य करदाताओं के लिए समझने में बहुत ही दिक्कतें आती हैं।
नए आयकर विधेयक 2025 में 23 चैप्टर, 16 शेड्यूल हैं और 536 धाराएं हैं। मौजूदा अधिनियम में करीब 298 सेक्शन हैं। जहां तक चैप्टर की बात है तो दोनों में ही यह 23 ही रखे गए हैं। इस लेख के आखिर में नए विधेयक का पूरा पीडीएफ (PDF) दिया जा रहा है, जहां से आप भी इसे डाउनोड कर सकते हैं।

New Income Tax Bill 2025: 64 साल पुराने कानून की जगह नया कानून
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में 622 पन्नों का नया आयकर विधेयक पेश किया है,जो 64 साल पुराने 823 पन्नों वाले कानून की जगह लेगा। इसमें 536 धाराएं होंगी, जबकि पुराने कानून में 819 धाराएं थीं। इसकी भाषा सरल रखी गई है और कानूनी मुश्किलों से लोगों को मुक्ति देने का प्रयास किया गया है।
New Income Tax bill introduced: आसान भाषा वाला आयकर कानून
विधेयक की भाषा को आसान रखा गया है, जिससे कानून बनने पर आम कर दाताओं को इसे समझने में आसानी होगी। जटिल कानूनी शब्दों और अनावश्यक प्रावधानों को हटाया गया है।
New Income Tax Bill: 'आकलन वर्ष' (Assessment Year) की जगह 'कर वर्ष' (Tax Year)
नए विधेयक के माध्यम से 'आकलन वर्ष' की अवधारणा को समाप्त करके 'कर वर्ष' की परिभाषा लाया जा रहा है, जो वित्तीय वर्ष के अनुरूप होगा। इससे कर निर्धारण की प्रक्रिया में स्पष्टता आएगी।
New Income Tax bill introduced: क्रिप्टोकरेंसी को स्पष्ट परिभाषा देने की कोशिश
पहली बार आयकर कानून में क्रिप्टो एसेट्स की स्पष्ट परिभाषा देने की कोशिश की जा रही है। इससे क्रिप्टोकरेंसी पर कराधान को लेकर असमंजस दूर होगा। इसके साथ ही 'फ्रिंज बेनिफिट' की परिभाषा समाप्त कर दी गई है।
New Income Tax Bill 2025: वेतन और भत्तों से जुड़े प्रावधान स्पष्ट होंगे
वेतन और भत्तों से जुड़े सभी नियमों को एक साथ रखा गया है, जिससे कर दाताओं को भ्रमित करने वाली क्रॉस-रेफरेंसिंग से बचाया जा सके।
Income Tax bill Parliament: कृषि आय की नई परिभाषा
कृषि आय में नर्सरी में उगाए गए पौधों और बीजों से होने वाली आय को भी शामिल किया गया है। यह न्यायिक फैसलों के अनुरूप किया गया सुधार है।
New Income Tax Bill 2025: कर विवादों में कमी लाने पर जोर
कानून को सरल बनाने से कर दाताओं और आयकर विभाग के बीच होने वाले विवादों की संख्या घटने की उम्मीद है। नए कानून में अनावश्यक स्पष्टीकरण और पुराने कानूनों के संदर्भ हटाए गए हैं।
New Income Tax Bill 2025: टीडीएस और कर निर्धारण के नियमों में स्पष्टता
विधेयक में टीडीएस (TDS) की दरों, प्रिजंप्टिव टैक्स की दरों और कर निर्धारण की समय-सीमा को स्पष्ट करने के लिए अलग-अलग तालिकाओं का इस्तेमाल किया गया है। इससे कर दाताओं को एक ही जगह पर सारी जानकारी मिल सकेगी।
New Income Tax bill 2025 introduced: कर दाताओं के अधिकारों को मजबूत करने पर फोकस
नया विधेयक कर दाता चार्टर प्रस्तावित करता है, जिससे कर दाताओं को बेहतर अधिकार और पारदर्शिता मिलेगी। हालांकि,यह देखना होगा कि यह चार्टर कितना प्रभावी होगा।
New Income Tax Bill 2025: कब से लागू होगा नया आयकर कानून?
यह विधेयक फिलहाल संसदीय समिति को भेजे जाने की संभावना है और अगर इसे मंजूरी मिलती है, तो यह अगले वित्त वर्ष यानी अप्रैल 2025 से लागू हो सकता है।
New Income Tax Bill 2025 का पीडीएफ (PDF) यहां से डाउनलोड करें-
Download











Click it and Unblock the Notifications