Video: मनसुख मांडविया से अंग्रेजी ट्रोलिंग पर पत्रकार ने पूछ लिया सवाल, नए स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

Video: मनसुख मांडविया से अंग्रेजी ट्रोलिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने पूछा सवाल, नए स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली, 09 जुलाई: नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में बुधवार (07 जुलाई) को 43 नए केंद्रीय मंत्रियों को शामिल किया गया। डॉ हर्षवर्धन की जगह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र से बीजेपी नेता मनसुख मंडाविया को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। 49 वर्षीय मनसुख मंडाविया भारत के नए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। मनसुख मंडाविया के पास रसायन व उर्वरक मंत्रालय भी रहेगा। हेल्थ मिनिस्टर बनते ही मनसुख मंडाविया के बारे में सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उनके निर्वाचन क्षेत्र, शिक्षा, परिवार से लेकर बायोडेटा तक की लोग तलाश करने लगे। इसी बीच मनसुख मंडाविया के पुराने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ और उनकी अंग्रेदी का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। मनसुख मंडाविया की अंग्रेजी को लेकर उन्हें इतना ट्रोल किया गया है कि उनके प्रेस-कॉन्फ्रेंस में भी पत्रकार ने उनसे इससे जुड़ा सवाल पूछ लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायपल हो रहा है।

'सर, आपकी भाषा का सोशल मीडिया पर कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं'

'सर, आपकी भाषा का सोशल मीडिया पर कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं'

08 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। इस पीसी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे। इसी पीसी के दौरान एक पत्रकार ने मनसुख मंडाविया से पूछा, ''सर, कुछ लोगों को आपका इस पद पर आना पसंद नहीं आया है, वो लोग आपके पुराने ट्वीट को निकालकर, आपकी भाषा का मजाक उड़ा रहे हैं, सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, तो ऐसे लोगों को जो परफॉर्मेंस नहीं देखते हैं, जिनका काम ही सिर्फ ट्रोल करना है, ऐसे लोगों को क्या जवाब देंगे आप?''

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: शपथ के अगले दिन ट्रोल हुए Health Minister Mansukh Mandaviya | वनइंडिया हिंदी
    अंग्रेजी पर ट्रोल को लेकर मनसुख मंडाविया ने दिया ये जवाब

    अंग्रेजी पर ट्रोल को लेकर मनसुख मंडाविया ने दिया ये जवाब

    पत्रकार के सवाल पर मनसुख मंडाविया ने मुस्कुराते हुए कहा, ''उसके लिए मेरी कोई कमेंट नहीं है...।'' इतना बोलकर हंसते हुए मनसुख मंडाविया कुर्सी से उठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस से जाने लगे। लेकिन मनसुख मंडाविया के बगल में बैठे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा, ''ऐसे लोगों पर आप धारणा बनाओ।''

    अंग्रेजी में किए कुछ पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए मनसुख मंडाविया

    अंग्रेजी में किए कुछ पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए मनसुख मंडाविया

    मनसुख मंडाविया के स्वास्थ्य मंत्री बनते ही उनके कुछ पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि ये सारे ट्वीट पुराने हैं और मनसुख के अकाउंट से डिलीट भी कर दिए गए हैं। लेकिन यूजर उनका स्क्रीनशॉट शेयर कर मनसुख मंडाविया की अंग्रेजी का मजाक बना रहा हैं। जैसे मनसुख ने 23 अगस्त 2013 को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- 'Mahatma Gandhiji is our nation of Father.' वहीं कुछ ट्वीट में मनसुख मंडाविया ने independence और try की स्पेलिंग गलत लिखी थी। ऐसे ही कुछ पुराने ट्वीट को शेयर कर मनसुख मंडाविया को ट्रोल किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+