सामने आया न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर का नया लुक, नीतू कपूर ने कहा कुछ ऐसा
नई दिल्ली। इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का नया हेयर स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उनके नए लुक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर ऋषि की तस्वीर शेयर कर नीतू ने लिखा- कपूर साब के बाल कमाल हैं...जोश शानदार है...पसंद है मुझे उनका ये लुक...। बीते कई दिनों से न्यूयार्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर के फैंस को उनकी चिंता हो रही है। ऐसे में नीतू बीच बीच में उनकी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को अपडेट दे रही हैं।
View this post on InstagramKapoor Saab’s hair all buzzzzed !!! Josh is great !!! Love this look 💕🤗
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
ऋषि को लेकर नीतू ने किया था भावुक पोस्ट
नीतू के नए पोस्ट में ऋषि कपूर बेहतर दिख रहे हैं। नीतू कपूर ने नए साल पर परिवार की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था-2019 की शुभकामनाएं। इस साल कोई संकल्प नहीं, सिर्फ एक इच्छा है कि भविष्य में कैंसर केवल राशि निशान हो (कैंसर खत्म हो जाए)। नफरत न हो, गरीबी कम हो, प्यार और खुशियां साथ-साथ बढ़े और सबसे बड़ी बात सब स्वस्थ रहें। नीतू के इस मैसेज के बाद समझा गया कि ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

ऋषि की तस्वीर देख घबरा गए थे फैंस
कुछ समय पहले ऋषि कपूर की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे काफी बीमार दिख रहे थे। जिसके बाद उनके फैंस घबरा गए थे। ऐसे में ऋषि कपूर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के जरिए अपने स्वास्थ का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि- मेरा इलाज जारी है और उम्मीद है कि भगवान की इच्छा से मैं जल्द ठीक होकर वापस लौटूंगा। ये प्रक्रिया बेहद थकाऊ है और इसके लिए सब्र का होना बहुत जरूरी है। दुर्भाग्य से मेरे भीतर सब्र की बहुत कमी है। बता दें कि ऋषि सितंबर से अपना इलाज न्यूयार्क में करा रहे हैं। आखिरी बार उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म राजमा चावल में देखा गया।

न्यूयॉर्क जाने से पहले फैंस से कहा था घबराना नहीं
ऋषि कपूर ने बीते साल सितंबर में इलाज के लिए न्यूयार्क निकलने से पहले ट्विटर के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- सभी को नमस्कार! मैं कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी ले रही हूं और कुछ इलाज के लिए अमेरिका जा रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे शुभचिंतक बेवजह परेशान न हों। फिल्मों में 45 साल बिताए हैं। आपके प्यार और शुभकामनाओं से जल्द वापस लौटूंगा।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications