रायबरेली ट्रेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, हर संभावित मदद के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए ट्रेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार सुबह रायबरेली में बनारस से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुए ट्रेन हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। बुधवार सुबह रायबरेली में बनारस से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा, 'रायबरेली में हुई रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत से काफी पीड़ा हुई।'

Narendra Modi

रायबरेली ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'रायबरेली में हुई रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत से काफी पीड़ा हुई। शोकग्रस्त परिवारों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी ठीक हो जाए। यूपी सरकार, रेलवे और एनडीआरएफ दुर्घटना स्थल पर सभी संभावित सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें: रायबरेली रेल हादसा: न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त की जांच करेंगी ATS

बुधवार सुबह साढ़े 5 बजे करीब बनारस से लखनऊ जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां रायबरेली मे पटरी से उतर गई। ये घटना हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत और 40 के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई। टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

बोगी में फंसे हुए लोगों को कोच काटकर निकाला जा रहा है। मौके पर NDRF, रेलवेकर्मियों और पुलिस की टीम राहत कार्य में जुटी हैं। मुख्ममंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है, जबकि रेलवे की तरफ से भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें: न्यू फरक्का एक्सप्रेस हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदला, ये है पूरी लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+