newfarakkaexpress हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदला, ये है पूरी लिस्ट
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार तड़के न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस रेल हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी घायल हैं और बोगी के अंदर फंसे हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। बताया गया है कि ATS टीम मौके पर पहुंच गई है।

ट्रेन एक्सीडेंट के बाद रूट बंद होने से कई ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है, इस रूट पर आने जाने वाली सभी ट्रेन फिलहाल बाधित हैं, इस रूट पर चलने वाली प्रमुख प्रभावित ट्रेनें हैं-
- लालकुआं हावड़ा सुपरफास्ट
- आनंदविहार वाराणसी गरीब रथ
- भोपाल प्रतापगढ़ सुपरफास्ट
- अर्चना एक्सप्रेस
- नीलांचल सुपरफास्ट
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रतापगढ़ सुपरफास्ट
- त्रिवेणी एक्सप्रेस
- गोमती एक्सप्रेस
- काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
- जैसलमेर हावड़ा सुपरफास्ट
- लखनऊ यशवंतपुर मेल एक्सप्रेस












Click it and Unblock the Notifications