New Delhi Railway Station Stampede: महाकुंभ यात्रियों के बीच क्यों मची भगदड़? जिममें 3 बच्चों समेत 16 की मौत
New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परशनिवार रात बड़ा दुखद हादसा हुआ। महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों से खचाखच भरे रेलवे स्टेशन पर अचानक मची भगदड़ में 3 बच्चों समेत 16 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं इस भगदड़ में घायल हुए कई यात्रियों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भगदड़ शनिवार की रात करीब 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर हुई। महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के चलते शनिवार को लाखों की भीड़ नई दिल्ली स्टेशन पर पहुंची। जिसमें भगदड़ मच गई और 16 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह थी जिसके कारण भगदड़ मची?।

बता दें इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जारी कर दिए गए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य शीर्ष नेताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही रेलमंत्री ने बताया स्टेशन पर जुटी हजारों की भीड़ के लिए चार स्पेशल ट्रेने चलाई गई हैं। इसके अलावा जल्द ही कुछ और स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की जा रही है।
क्योंं मची प्लेटफार्म पर भगदड़?
दरअलल, महाकुंभ में स्टेशन पर जाने वाले यात्रियेां से रेलवे स्टेशन पर खचाखच भरा हुआ था। प्लेफार्म 14 पर महाकुंभ जाने वाली प्रयाराज एक्सप्रेस पर चढ़ने वालें हजारों यात्री की भीड़ पहले से ही थी और उस पर स्वर्ण त्राता सेनानी एक्सप्रेस और भुवननेशवर राजधानी अपने निर्धारित समय से लेट थी जिसकी वजह से नई दिल्ली के प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर हजारों की संख्या में यात्री एकत्र हो गए।
वहीं रेलवे ने हर घंटे सीएमई के हिसाब से जरनल कलास के 1500 टिकट बेचे। जिस कारण स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो गई और प्लेटफार्म 14 और 15 एस्केलेटर के पास भगदड़ मच गई। यह भगदड़ तब मची जब प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनें रद्द हो गईं, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई।
15-20 मिनट के अंदर स्टेशन पर पसरा मातम
डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा ने बताया "दो ट्रेनें देरी से चल रही थीं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कारण भारी भीड़ जमा हो गई थी और अफरा-तफरी में कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी और लोगों ने उस ट्रेन को पकड़ने की कोशिश की।
भारी भीड़ के कारण कई लोग प्लेटफार्म पर बेहोश हो गए और भगदड़ होने जैसी अफवाह के कारण लोगों में दहशत फैल गई और लोग भागे, जिसमें दम घुटने से 3 मासूम बच्चों समेत 16 यात्रियों की मौत हो गई। इस दुखद दुर्घटना के जो वीडियो आए हैं उममें भगदड़ के बाद एस्केलेटर पर लोगों के कपड़े जूते-चप्पल बिखरे नजर आ रहे हैं।
#WATCH | Stampede at New Delhi Railway Station | "...There was no one to control the crowd...It was announced that the train coming on platform number 12 will come on platform number 16. So the crowd came from both sides and a stampede occurred...some people were taken to the… pic.twitter.com/JRYFQ3prHT
— ANI (@ANI) February 15, 2025
#WATCH | Delhi: Large crowd witnessed at New Delhi Railway Station.
The Railway Minister ordered a high-level investigation. Four special trains have been provided for passengers. Some more special trains are being arranged. pic.twitter.com/o7QYILYRmW
— ANI (@ANI) February 15, 2025
Distressed by the stampede at New Delhi Railway Station. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that the injured have a speedy recovery. The authorities are assisting all those who have been affected by this stampede.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2025
Situation of heavy rush at New Delhi Station is under control
— Northern Railway (@RailwayNorthern) February 15, 2025
Delhi police and RPF reached. Injured have been taken to hospital. Special trains being run to evacuate sudden rush.












Click it and Unblock the Notifications