'अरविंद केजरीवाल जीते तो कभी नहीं लड़ूंगा चुनाव' कहने वाले भाजपा के सुनील यादव का क्या है हाल
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रिजल्ट एग्जिट पोल से मिलते जुलत ही रहे, राजधानी की जनता ने एक बार फिर से केजरीवाल सरकार को चुना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे और उन्होंने वहां से बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, सीएम केजरीवाल के सामने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुनील यादव विधायकी लड़ रहे थे जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

केजरीवाल और सुनील यादव को मिले इतने वोट
नतीजे आने तक नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कुल 46526 वोट मिले हैं। वहीं केजरीवाल को चुनौती देने वाले भाजपा के सुनील यादव को बड़ा झटका लगा है। वह सीएम केजरीवाल से 21650 वोट पीछे रहे। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सुनील यादव को कुल 24876 वोट ही मिले हैं। बता दें कि इस सीट से बीजेपी ने बहुत ही सोच विचार कर ही सुनील यादव के नाम की घोषणा की थी। मतदान से पहले एक रैली में सुनील यादव ने ऐलान किया था कि अगर अरविंद केजरीवाल जीते तो कभी चुनाव नहीं लड़ूंगा

कौन हैं भाजपा के सुनील यादव
नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार सुनील यादव पेशे से वकील और भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हैं। दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई करने वाले सुनील यादव की गिनती दिल्ली भाजपा के कद्दावर नेताओं में की जाती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष के तौर पर अपना सियासी करियर शुरू करने वाले सुनील यादव कई अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आपको बता दें कि हाई प्रोफाइल नई दिल्ली सीट को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्माई हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा ने इस सीट से सीएम केजरीवाल के सामने युवा चेहरे को उतारकर बड़ा दांव चला है।

2015 के विधानसभा चुनाव में आप को मिली थी इतनी सीटें
2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। लेकिन इस बार जहां आम आदमी पार्टी का कहना है कि वह एक बार फिर जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा भी दावा कर रही है कि इस बार दिल्ली की सत्ता उसे मिलेगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजे: 'पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने वाले हारे, भारत के लिए लड़ने वाले जीते'












Click it and Unblock the Notifications