टेंशन खत्‍म: अब इस App से 5 मिनट में फाइल करिए अपना ITR

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। सैलरीड क्‍लास वालों के सामने जुलाई आते ही ITR (आयकर रिर्टन) फाइल करने की बड़ी चुनौती सामने आ जाती है। जैसे ही लोगों को फार्म प्राप्‍त होता है लोग आयकर रिर्टन विशेषज्ञों और सीए प्रोफेशनल्‍स को खोजने लगते हैं। लेकिन अब एक ऐसा एप लांच किया गया है जिससे यह चुनौती बेहद आसान हो जाएगा। जी हां एंजल पैसा नामक स्‍टार्ट अप ने चुनौती को आसान बनाने के लिए हैलो टैक्‍स नाम का एक एप लांच किया है। पीएम मोदी ने की ईमानदार टैक्‍सपेयर्स को परेशान न करने की अपील

New app called Hello Tax claims to help you file ITR within five minutes
इस एप की मदद से आप अपनी जानकारी बिना किसी से शेयर किए बिना महज तीन से चार मिनट में ITR फाइल कर सकते हैं। यह एप एंड्रॉयड, विंडोज व एपल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए कोई भी स्मार्टफोन यूजर अपने फोन पर हैलो टैक्स एप को डाउनलोड कर सकता है।

डाउनलोड के बाद एप में जाकर उसे अपना फ्रेश रजिस्ट्रेशन करना होता है जिसमें एक मिनट से भी कम का समय लगता है। फिर आईटीआर में जाकर आवेदक को अपनी जानकारी देनी होती है और इस काम में तीन-चार मिनट का समय लगता है। इसके बाद आवेदक को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 125 रुपये देने होते हैं और आईटीआर रिटर्न का काम पूरा हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+