Dalai Lama Video: 'दलाई लामा को गिरफ्तार करो, सच सामने आ गया', बच्चे के 'होंठ चूमे,जीभ चूसने' पर भड़के लोग
Dalai Lama Viral Video: तिब्बती आध्यात्मिक नेता और धर्मगुरु दलाई लामा का एक छोटे बच्चे को चूमते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Dalai Lama Viral Video: तिब्बती आध्यात्मिक नेता और धर्मगुरु दलाई लामा अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए हैं। इस वीडियो में दलाई लामा एक समारोह में एक बच्चे के होठों को चूमते और "अपनी जीभ चूसने" के लिए कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया धर्मगुरु दलाई लामा की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर #DalaiLama और #DALAILAMAPEDOFILO ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए इस वीडियो पर नेटिजन्स की तीखी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम का लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दलाई लामा बच्चे को लिप टू लिप किस कर रहे हैं। वहीं बच्चा उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए झुका हुआ है। कुछ सेकंड के बाद, दलाई लामा को अपने मुंह की ओर इशारा करते हुए और अपनी जीभ बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। जीभ बाहर निकालकर दलाई लामा ने कहा, ''क्या तुम मेरी जीभ चूसोगे...''
ट्विटर पर #DalaiLama के ट्रेंड के साथ सैकड़ों लोगों ने दलाई लामा की गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि एक नाबालिग बच्चे के साथ ऐसा करना गलत है...ये एक पीडोफिलिया है।

देखिए ट्विटर यूजर्स ने कैसे-कैसे रिएक्शन दिए...
वर्षा सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ''दलाई लामा का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जहां वह एक लड़के को किस करते हुए दिख रहे हैं और इसके बाद वह बच्चे को अपनी टंग सक करने के लिए कहते हैं।''
Jas Oberoi नाम के एक यूजर ने लिखा, ''ये मैं क्या देख रहा हूं? क्या यह दलाई लामा हैं? क्या इनको गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए....। ये एकदम घिनौना है।''
एक अन्य यूजर ने कहा, ''पीडोफिलिया, वीडियो में बौद्ध नेता दलाई लामा को बच्चे का यौन शोषण करते दिखाया गया है। इस पूरे कार्यक्रम में बाकी बैठे बौद्ध समर्थक लुत्फ उठा रहे हैं...।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''दलाई लामा एक बच्चे से बड़े दर्शकों और बच्चे के माता-पिता के सामने 'अपनी जीभ चूसने' के लिए कहते हैं। उदारवादी इस बात से नाराज हैं कि वे इस घटना को हिंदुओं और हिंदू धर्म पर नहीं थोप सकते।''
एक महिला यूजर ने लिखा, ''दलाई लामा ने आखिरकर दुनिया के सामने अपना सच दिखा दिया है...बच्चे से कह रहे हैं....''मेरी जीभ चूसो...'',इनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए...।''
Billy Bragg नाम के एक यूजर ने लिखा, ''ये क्या हो रहा है....। किसी को दलाई लामा को गिरफ्तार करना चाहिए और उनके सभी डिवाइस को जब्त कर लेना चाहिए। वो ऐसा करेंगे, ऐसा कभी किसी ने सोचा भी नहीं था।''

Robby Starbuck नाम के यूजर ने लिखा, ''दलाई लामा ने एक छोटे लड़के को अपनी जीभ चूसने के लिए कहा और कोई भी मेन स्ट्रीम की मीडिया यह नहीं पूछ रहा है कि यहां क्या हो रहा है। यह पीडोफिलिक, अपमानजनक और पूरी तरह से बीमार है।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''यह एक धर्मगुरु का घिनौना, नीच और शर्मनाक प्रदर्शन है। अगर यही काम किसी कैथोलिक पादरी ने की होती तो, मीडिया में हर जगह छाई होती। लेकिन क्योंकि यह एक निर्वासित दलाई लामा ने किया है...इसपर अब कोई कुछ नहीं बोलेगा।''
यहां देखें दलाई लामा का वायरल वीडियो...
Recommended Video

विवाद बढ़ने के बाद दलाई लामा ने मांगी माफी
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद दलाई लामा ने माफी मांग ली है। दलाई लामा ने ट्वीट कर कहा, ''अगर उनके शब्दों से किसी को कोई दुख पहुंचा है या कोई आहत हुआ है तो वह लड़के और लड़के के परिवार से माफी मांगते हैं। साथ ही दुनिया भर के अपने दोस्तों से भी वह माफी मांग रहे हैं। दलाई लामा अकसर जिन लोगों से मिलते हैं, उन्हें मजाकिया अंदाज में चिढ़ाते हैं, पब्लिक में भी और कैमरा के सामने भी।''












Click it and Unblock the Notifications