'मैंने फिर कभी नहीं जाने का फैसला किया', नेपाल विमान हादसे के बाद Snapdeal Founder ने याद किया बुरा अनुभव
नेपाल विमान हादसे के बाद स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल (Snapdeal co-founder Kunal Bahl ) ने अपने बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा दिया, जिसमें उन्होंने पोखरा के लिए उड़ान भरी थी।
Snapdeal Founder On Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को एक बड़ी विमान दुर्घटना हो गई। जिसमें 68 यात्रियों के साथ चालक दल के 4 लोग भी सफर रहे थे। इस प्लेन क्रैश में 72 लोगों में से 70 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। अब इस हादसे के बाद स्नैपडील के को-फाउंडर कुणाल बहल ( Snapdeal co-founder Kunal Bahl ) ने उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने पोखरा के लिए उड़ान भरी थी।

फ्लाइट पूरी तरह से जलकर राख
विमान हादसा पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास हुआ, जिसमें यति एयरलाइंस की ATR-72 पैसेंजर फ्लाइट पूरी तरह से जलकर राख हो गई। विमान ने नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी, जो लैंडिंग के पहले ही क्रैश हो गया। पोखरा में नए एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान नदी की खाई में गिर गया और उसमें आग लग गई। विमान में पांच भारतीयों सहित 72 लोग सवार थे।

कुणाल बहल ने ट्विटर पर साझा किया बुरा अनुभव
नेपाल में विमान हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मई 2022 में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें 22 लोगों को सांसें थम गई थी। फिर उसके बाद रविवार (15 जनवरी) को फिर विमान हादसे में पूरे देश को झकझोरकर रख दिया। वहीं अब इस हादसे पर कुणाल बहल ने ट्विटर पर अपनी पोखरा की यात्रा को लेकर निजी अनुभव शेयर किया है। जो काफी चौंकाने वाला है।

'कभी पोखरा से फ्लाइट नहीं लूंगा'
नेपाल विमान हादसे की एक न्यूज रिपोर्ट शेयर करते हुए स्नैपडील को-फाउंडर कुणाल बहल ने ट्वीट में लिखा, "यह वास्तव में बहुद दुखद है। कुछ साल पहले पोखरा की अपनी उड़ान पर, जब मैंने परिचारिका से कहा कि हवा का तेज फ्लो खिड़की के कोने से आ रहा था, तो वह एक टिशू पेपर लेकर आई और दरार को भर दिया। इसके बाद मैंने तय किया कि आगे से कभी पोखरा से फ्लाइट नहीं लूंगा"। वहीं उनके के इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रिया मिली है। एक यूजर ने लिखा कि नेपाल में अच्छे विमानों की कमी है।












Click it and Unblock the Notifications