नेहा कक्कड़ ने शादी के बाद पति संग की पहली होली पार्टी, पूल में रोहनप्रीत की गोद में आईं नजर, वीडियो
मुंबई: नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह की ये पहली होली है। शादी के बाद पड़ी इस पहली होली पर नेहा और रोहनप्रीत इतने उत्सुक थे कि होली के पहले ही उन्होंने पूल पार्टी करक होली समारोह मना लिया। उन्होंने हाल ही में परिवार और दोस्तों के लिए अपने घर पर एक पूल पार्टी की मेजबानी की। गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपना रोहनप्रीत के साथ होली खेलते हुए बड़ा ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पार्टी के वीडियो में उनका पूरा परिवार एक पूल में आनंद ले रहा है, जबकि टोनी कक्कड़ का गाना तेरा सूट बैगग्राउंड में बच रहा है।

पति रोहनप्रीत की गोद में नेहा कक्कड़ ने किया मस्त डांस
इस रोमांटिक वीडियो में रोहनप्रीत सिंह अपनी नई नवेली दुल्हनियां नेहा कक्कड़ को गोद में उठाकर पूल में मस्ती करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को लिप-सिंक करता हुआ दिखाया गया है। नेहा ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मरून पिचकारी होके लेफ्ट, होक राइट !!! प्री # होली फैमिली विद माई फैमिली ...।"

वीडियो में नेहुप्रीत का प्यार देख फैंस हुए दिवाने
नेहा कक्कड़ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पूल के अंदर होली की मस्ती करते हुए नेहुप्रीत का प्यार और उनके बीच की बॉडिंग दिख रही है। नेहा ये अंदाज फैंस ने जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कुछ ही घंटों में ये सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके जमकर लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं।

नीतू कपूर ने इंडियन आयटल के मंच पर कुछ इस अंदाज में दिया था नेहा-रोहनप्रीत को आर्शीवाद
बता दें नेहा 24 अक्टूबर, 2020 को दिल्ली में रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी। गायक ने हाल ही में इंडियन आइडल 12 के सेट पर नीतू कपूर से एक शगुन का लिफाफा दिया था, जहाँ बाद में वह एक अतिथि के रूप में दिखाई दिए थे। अभिनेत्री का कहना है, "यह एक परंपरा है कि हम एक नवविवाहित व्यक्ति को शगुन देते हैं जिसे हम शादी के बाद पहली बार मिलते हैं।" नेहा को एक लिफाफा सौंपते हुए, नीतू ने कहा था "यह मेरी और ऋषि जी की तरफ से है। आपको ढेर सारा आशीर्वाद।"नेहा कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो नेहा कक्कड़ का गाना मरजाना जिसमें रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला थे, हाल ही में रिलीज़ हुआ। यह एक बड़ी सफलता रही है।












Click it and Unblock the Notifications