नेहा कक्कड़ की शादी की अफवाह पर क्या बोले एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली

नेहा कक्कड़ की शादी की अफवाह पर बोले एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली, 'मैं उनके लिए बहुत खुश हूं...'

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल (Indian Idol) की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) की शादी की अफवाह उड़ रही है। नेहा कक्कड़ की शादी की रिपोर्ट पर उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमांश कोहली ने कहा है कि अगर नेहा कक्कड़ शादी कर रही हैं तो वो उनके लिए बहुत खुश हैं। नेहा कक्कड़ और उनके लॉन्ग टाइम फ्रेंड और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह की शादी की अफवाह की खबरें कुछ दिनों से चल रही है। हालांकि नेहा की दोस्त और रोहनप्रीत के मैनेजर ने साफ किया है दोनों की कोई शादी नहीं है।

Neha Kakkar

हिमांश ने कहा- नेहा जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, देखकर अच्छा लगा

नेहा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, अगर नेहा सच में शादी कर रही हैं तो मैं उनके लिए खुश हूं। वह अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं, उसके पास कोई है और यह देखना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह रोहनप्रीत को जानते हैं? उन्होंने कहा, "नहीं, वास्तव में नहीं।" हिमांश और नेहा कक्कड़ 2014 से 2018 तक 4 साल तक रिलेशनशिप में थे। यहां तक कि साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी एक्टिंग भी की है। नेहा ने रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में अपने प्यार का इजहार किया था।

Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ ने हिमांश से ब्रेकअप के बाद कहा था- वह डिप्रेशन में थीं

नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली से अपने ब्रेकअप के बाद कहा था कि वह असल में डिप्रेशन में थीं। हालांकि हिमांश कोहली का दावा था कि वह हमेशा उनके शुभचिंतक रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि नेहा द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए सारे पोस्ट मेरे साथ क्यों जुड़े थे जब मुझे इसके बारे में अच्छे से पता था कि वो मेरे लिए नहीं थे। उन्हें मीडिया ने हमेशा से गलत समझा था।''

हिमांश कोहली ने कहा था, रिश्ते और ब्रेकअप जीवन का एक आम हिस्सा है। कभी-कभी, दो लोगों को एक साथ होने का एहसास होने के बाद कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं। ऐसा होता है और ऐसा ही हमारे साथ हुआ था।"

Neha Kakkar

नेहा की शादी की अफवाह आदित्य नारायण के साथ भी आई थी

इससे पहले नेहा की शादी की अफवाह उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के साथ आई थी। जब आदित्य नारायण इंडियन आइडल शो को होस्ट कर रहे थे और नेहा वहां बतौर जज थीं। जिसपर उदित नारायण ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बेटे की शादी नेहा के साथ नहीं हो रही है।

रोहनप्रीत को हाल ही में बिगबॉस फेम शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगे' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दोनों में से किसी ने भी इस शादी की अफवाह पर कुछ नहीं कहा है।

रोहनप्रीत के मैनेजर ने नेहा से शादी की लिंकअप को अफवाह बताया है। वहीं नेहा की दोस्त ने भी इसे खारिज किया है। इंडियाज राइजिंग स्टार' के फर्स्ट रनरअप रह चुके रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक साथ ''डायमंड दा छल्ला'' गाना गाया था, जो काफी वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+