Indian Idol के मंच पर भावुक हुईं नेहा कक्कड़, बोली- मेरे पास अच्छा परिवार, करियर सब है लेकिन
नई दिल्ली। नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा रही हैं। टीवी प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ अब तक कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अब तक कई अहम बातें शेयर कर चुकी हैं। नेहा कक्कड़ ने फिल्म इंडस्ट्री में शून्य से शिखर तक का सफर तय करने में कड़ी मेहनत और खूब संघर्ष किया है। इंडियन आइडल के प्रमोटर्स ने एक शो का एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें आप नेहा कक्कड़ कोअपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

मेरे पास अच्छा परिवार, करियर सब है लेकिन मेरी...
कोरोना काल में शादी के बंधन में बंधी सिंगर नेहा ने कहा कि उनके पास आज सब कुछ है एक अच्छा परिवार, करियर, लेकिन मेरी शारीरिक समस्याएं हमेशा मुझे बहुत परेशान करती हैं और जिसके कारण मैं हमेशा टेंशन से घिरी रहती हूं। नेहा कक्कड़ ने अनुष्का से कहा कि मंच पर अनुष्का का स्वयं पर नियंत्रण देखकर वास्तव में वो गर्व महशूस करती हैं। उन्होंने कहा कि मंच के सामने खड़े उनके माता-पिता की आंखों में उनका प्रदर्शन देखते हुए आंसू आ जाते थे।
अनुष्का ने नेहा कक्कड़ से बड़ाई सुनकर दिया ये रिएक्शन
वहीं इंडियन आइडल की सिंगर अनुष्का ने कहा 'नेहा मैम ने हमेशा उन्हें बहुत सपोर्ट दियाफ . जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे एंजायटी इश्यू हैं तो नेहा मैम ने मेरी बात समझी और उन्होंने मेरा सपोर्ट किया। इस बार जब उन्होंने मेरी प्रशंसा की तो मैं नेहा मैम जैसे व्यक्तित्व से अपने लिए सराहना पाकर खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रही हूं। नेहा मैम से अपनी सराहना सुनना मेरे लिए कोई सुनहरा सपना सच होने जैसा है। अब मैं अपना 200 फीसदी दूंगी और ख्याल रखूंगी कि मैं उन्हें कभी निराश न करूं।
#IdolAnushka and her heart warming performance brought tears to everyone's eyes! Don't forget to tune in to #IndianIdol2020 #MaaSpecial this Saturday at 8 PM only on Sony TV. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @FremantleIndia @manojmuntashir pic.twitter.com/7IxMqphDw0
— sonytv (@SonyTV) February 18, 2021












Click it and Unblock the Notifications