ऋषि कपूर की 11वीं प्रेयर मीट पर भावुक हुईं नीतू कपूर, शेयर किया पति के साथ अपनी आखिरी ट्रिप का वीडियो
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन के 11 महीने हो चुके हैं। आज गुरुवार (25 मार्च) को ऋषि कपूर की 11वीं प्रेयर मीट में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दोनों भावुक हो गए। इस खास मौके पर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पति ऋषि कपूर की याद एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ दिख रहे हैं। ये वीडियो ऋषि कपूर और नीतू कपूर की आखिरी न्यूयॉर्क ट्रिप की है। वहीं पिता की 11वीं प्रेयर मीट पर बेटी बेटी रिद्धिमा ने भी अपने पूरे परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटे में रिद्धिमा के अलावा रणबीर कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर और रिद्धिमा की बेटी नजर आ रही हैं।

नीतू कपूर ने आखिरी ट्रिप की वीडियो शेयर कर इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, ''आज ऋषि जी की 11 महीने की प्रार्थना सभा है। इस मौके पर मैं अपनी न्यूयॉर्क की लास्ट ट्रिप के कुछ यादें आपके साथ शेयर कर रही हूं।'' वीडियो को शेयर होने के तीन घंटे के भीतर 72 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने ऋषि कपूर को याद करते हुए कमेंट किया है। वीडियो में ऋषि कपूर न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने अंदाज में गाना गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं और नीतू कपूर मोबाइल से वीडियो बना रही हैं।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता को याद करते हुए परिवार की फोटो शेयर कर लिख है, ''आपके प्यार ने हमारे रास्ते को हमेशा आसान बना दिया है। आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी, हमेशा हमारे दिल में..."
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 में हुआ था। वह 67 वर्ष के थे। ऋषि कपूर अपने आखिरी वक्त में बई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट थे। ऋषि कपूर काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। अभिनेता को 2018 में कैंसर का पता चला था जिसके बाद उन्होंने और नीतू कपूर ने अपने इलाज के लिए बिग एपल से संपर्क किया था। इलाज के दौरान इंडस्ट्री के उनके दोस्त और सहयोगी अक्सर न्यूयॉर्क जाते थे। ऋषि कपूर सितंबर 2019 में अपने इलाज के बाद भारत लौट आए। उन्हें आखिरी बार फिल्म द बॉडी में देखा गया था। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। बॉलीवुड में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की स्टोरी हमेशा से चर्चा में रही है।