NEET Result: तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती टॉपर, 99.99 परसेंटाइल

NEET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा- नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (NEET) का परिणाम जारी कर दिया है। नीट की परीक्षा में टॉपर दक्षिण भारतीय राज्यों के छात्र बने हैं।

तमिलनाडु के प्रभंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती नीट 2023 के टॉपर बने हैं। दोनों को 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया हैं। नीट रिजल्ट पर समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से एनडीटीवी ने बताया, कुल 11.45 लाख बच्चे क्वालिफाई करने में सफल रहे।

neet result

NTA के बयान के अनुसार, इस साल 20.38 लाख में से कुल 11.45 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। राज्यवार देखने पर उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक योग्य उम्मीदवार (1.39 लाख) हैं। इसके बाद महाराष्ट्र (1.31 लाख) और राजस्थान (1 लाख से अधिक) हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र देश के दो सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं, जबकि राजस्थान भी जनसंख्या के मामले में शीर्ष दस में आता है।NTA ने विगत 7 मई को भारत के बाहर 14 शहरों सहित पूरे देश के 499 शहरों में नीट परीक्षा का आयोजन किया था।

कुल 4,097 केंद्रों पर NEET यानी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (UG) आयोजित की गई थी। इसमें क्वालिफाई करने वाले बच्चों को रैंक के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलता है।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, नीट परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।

रिजल्ट के बारे में अधिकारी ने कहा, "एनटीए ने उम्मीदवारों को अखिल भारतीय रैंक प्रदान किए हैं। अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों के लिए रैंक के आधार पर योग्यता सूची तैयार करेंगे।

अधिकारी ने कहा, "जब उम्मीदवार अपने राज्य में आवेदन करते हैं, तो वे राज्य श्रेणी सूची के अनुसार अपनी श्रेणी का उल्लेख करेंगे। राज्य परामर्श अधिकारी तदनुसार उनकी योग्यता सूची बनाएंगे। डोमिसाइल के मामले में भी ऐसा ही है। एनटीए की इसमें कोई भूमिका नहीं है।"

उन्होंने बताया कि 'परीक्षा में अनुचित व्यवहार का इस्तेमाल करने वाले सात उम्मीदवारों की पहचान की गई और उनसे नियमों के मुताबिक निपटा गया।' नीट भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू और कुआलालंपुर जैसी जगहों पर भी आयोजित हुआ।

भारत और विदेश में हर साल लाखों अभ्यर्थी नीट की तैयारी करने के बाद डॉक्टर बनने के सपने के साथ एग्जाम देते हैं। यही कारण है कि इस साल की परीक्षा लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+