NEET Paprt Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने कोर्ट में दाखिल की पहली चार्जशीट, 13 आरोपियों के नाम शामिल
नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। जिसमें एजेंसी ने 13 आरोपियों का नाम शामिल किया है। इससे पहले सीबीआई ने जांच अपने हाथ में लेने के बाद कुल 58 स्थानों पर छापे मार चुकी है। इस दौरान करीब 40 आरोपियों गिरफ्तार किया। इनमें से 13 के खिलाफ सबूत मिलने के बाद जांच एजेंसी कोर्ट में चार्जशीट दायर की।
सीबीआई की ओर से जारी एक बयान में चार्जशीट को लेकर जानकारी दी गई। जांच एजेंसी ने जिन 13 आरोपियों के नाम का जिक्र चार्जशीट में किया है उनकी भी जानकारी दी। जांच एजेंसी ने बताया कि मामले में अब तक कुल 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 58 स्थानों पर तलाशी ली गई है।

अब तक 40 लोगों की गिरफ्तारी
सीबीआई अन्य आरोपियों/संदिग्धों के खिलाफ और मामले के अन्य पहलुओं पर आगे की जांच जारी रखे हुए है. कई अन्य आरोपी पहले से ही पुलिस/न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई ने अब तक इस मामले में 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 15 को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और 58 स्थानों पर तलाशी ली है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी ने छह एफआईआर दर्ज की हैं. ये एफआईआर बिहार, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में दर्ज की गई है.
सीबीआई की चार्जशीट में क्या है खास
वहीं बृहस्पतिवार को कोर्ट में दायर आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा, "13 आरोपियों में नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रोशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज शामिल हैं।
इस साल 5 मई को देश के 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, लेकिन बाद में इस परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोप लगे थे. इसके बाद परीक्षा रद्द करने की अभ्यर्थियों ने जोरदार मांग की। इसको लेकर देश में कई जगहों पर विरोध प हए थे।












Click it and Unblock the Notifications