बेटी मसाबा के साथ लंदन में जन्मदिन मना रहीं नीना गुप्ता, Photo में दिखा ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक अपने कामों की वजह से सराहना पाने वाले नीना गुप्ता आज अपना 60वीं बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने इस जन्मदिन सेलिब्रेशन की बहुत सारी फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नीना गुप्ता फिलहाल अपने जन्मदिन के मौके पर लंदन में अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। और लंदन से ही उन्होंने यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

बेटी और दोस्त के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई नीना गुप्ता

बेटी और दोस्त के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करती नजर आई नीना गुप्ता

नीना ने मसाबा और उनके दोस्त सोनी राजदान के साथ कैप्शन के साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन पे खुश तो होना ही चाहिए ना। एक फोटो जिसे नीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें नीना के साथ उनकी बेटी भी दिखाई दे रही हैं। जो कि एक सेल्फी फोटो हैं। इस फोटो में मसाबा येलो ड्रेस में और ब्लू ड्रेस संग ब्राउन कोट में नीना नजर आ रही है।

बेटी मसाबा ने भी शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें

इसकी अलावा दूसरी तस्वीर जिसे मसाबा ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें दोनों लंदन की सड़क पर घूमती हुई और सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। नीना गुप्ता के इस सेल‍िब्रेशन में आल‍िया भट्ट की मां सोनी राजदान भी शामिल हुईं हैं। फिलहाल इन लोगों की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्टांग्राम पर जमकर वायरल हो रही है और ढेर सारे लोग नीना को जन्मदिन की बधाई भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

नाश्ता तैयार करते हुए नजर आईं नीना गुप्ता

60 की नीना गुप्ता ने सुबह-सुबह नाश्ता तैयार करते हुए रसोई में ली गई अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। बता दें कि कई अच्छे टीवी सीरियल में भी काम किया है जिसमें 'सांस', 'सिस्की', 'सात फेरे' और 'कमजोर कड़ी कौन' जैसे शो शामिल हैं। पिछले दिनों नीना गुप्ता के कई इंटरव्यू वायरल हुए थे जिसमें उन्होंने काम न मिलने की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कहा कि मैं महेश भट्ट और सोनी राजदान के काफी करीब थी लेकिन अफसोस इस बात का है कि फिर भी मुझे काम नहीं मिला।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+