बाल काटने का यह जुगाड़ तो अलग ही लेवल का है, बिना किसी मदद के पाएं सैलून जैसी हेयर कटिंग, देखें Video
नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी कई राज्यों में सैलून और पार्लर की दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में घरों में बंद कई लोग खुद ही अपने बढ़े हुए बालों को काटने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिश में आपको सैलून जैसा हेयर कट भले न मिले लेकिन आपके बाल खराब होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं। लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर एक देसी अंकल का जुगाड़ खूब वायरल हो रहा है।

बाल काटना एक कला है
बाल काटना एक कला है जो हर किसी के बस की बात नहीं है, इसके लिए आपको सालों की मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि लॉकडाउन ने कई लोगों को ये हुनर भी सीखने का अवसर दिया है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसको देखने के बाद आप घर पर ही आसानी से बाल काट सकते हैं। वीडियो की शुरुआत में एक शख्स न्यूज पेपर को काटकर पहले एक कवर बनाता है ताकि बाल उसके ऊपर ना गिरे।

कंघा, ब्लेड और पेपर क्लिप की मदद से काटे बाल
इसके बाद वह कंघे पर एक ब्लेड को पेपर क्लिप से फंसा कर उसका इस्तेमाल बाल काटने के लिए करता है। हैरानी की बात यह है कि शख्स का यह जुगाड़ सफल भी होता है और बिना किसी मेहनत के उसके बाल आसानी से कट जाते हैं। वीडियो में व्यक्ति दिखाता है कि कैसे सिर्फ एक कंघा, एक ब्लेड और एक पेपर क्लिप के साथ खुद को एक अच्छी हेयर कटिंग दी जा सकती है। एक तरफ जहां लोग घर में बाल काटने के लिए ट्रिमर मशीन और कैंची का इस्तेमाल करते है वहीं इन देसी अंकल ने ये काम घर में मौजूद सामान के साथ कर दिखाया।

जुगाड़ तो अलग ही लेवल का है
इस वीडियो को अनूप काफ्ले ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह जुगाड़ तो अलग ही लेवल का है। वीडियो में शख्स के बाल काटने का जुगाड़ अब वायरल हो गया है। 17 मई को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 44,300 से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स के जुगाड़ की खूब तारीफ की है हालांकि कुछ ने बताया कि यह तरीका पूराना है और काफी समय से इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
This is some next level jugaad 💇🏽♂️ pic.twitter.com/koNq5DildI
— Anup Kaphle (@AnupKaphle) May 17, 2020
सैलून और पार्लर खोलने की इजाजत नहीं
मालूम हो कि देशभर में 25 मार्च, 2020 से लॉकडाउन जारी है, इस समय देशबंदी का चौथा चरण चल रहा है। हालांकि इस चरण में सरकार ने कई छूट दिए हैं जिनमें से गैर-जरूरी समान की दुकाने खोलने का भी आदेश शामिल है। लेकिन अभी भी कई राज्य सरकारों ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सैलून और पार्लर खोलने की अनुमति नहीं दी है। लोग घरों में ही एक दूसरे की मदद से अपने बाल काट कर सेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: COVID-19: चेन्नई में अवैध रूप से सैलून चला रहा नाई निकला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications