बिहार चुनाव: BJP-160, LJP-40, HAM-20 और RLSP 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरकार NDA में भी सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन गई। एक एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसका आधाकारिक ऐलान किया।

बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने अबतक जो वादे किए उसे पूरा कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि बिहार की जनता एनडीए को एक मौका देगी। अमित शाह ने कहा कि अगर एनडीए को एक मौका बिहार में मिलता है तो वो देश के अग्रिम राज्यों में शामिल होगी।
सीटों का ऐलान करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटों पर भाजपा 160, लोजपा 40, आरएलएसपी 23 और मांझी की पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
देर रात तक चलता रहा बैठकों का दौर
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सीटों के बंटवारे पर उठे घमासान को शांत करने के लिए रविवार को बैठकों का दौर चलता रहा। मांझी और उनके सहयोगियों ने दिन में अनंत कुमार, भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठकें की। आपको बता दें कि LJP अध्यक्ष रामविलास पासवान के रूप में BJP के पास एक मजबूत दलित नेता हैं, लेकिन वह महादलित वोटों के लिए मांझी को भी साथ में रखना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications