स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ मामले में NCW ने लिया संज्ञान, कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, बोलीं- यह बेहद गंभीर मामला
रेखा शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर उंगली उठाता है। हालांकि पुलिस ने इसके पीछे के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

NCW on Swati Maliwal molestation: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बुधवार को छेड़छाड़ और कार से घसीटने के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि हमने मामले में संज्ञान लेते हुए कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। यह मामला बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल सड़कों पर महिला सुरक्षा का रियलिटी चेक करने जाती है और उनके साथ इस प्रकार की घटना घटती है। इससे दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल उठता है।
रेखा शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि यह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर उंगली उठाता है। हालांकि पुलिस ने इसके पीछे के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पहली बार में ऐसी घटना क्यों हुई? वहीं, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ महिला पहलवानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच दिग्गज महिला विनेश फोगाट ने भारतीय रेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसको लेकर रेखा शर्मा ने कहा कि NCW को उन पहलवानों में से एक भी शिकायत नहीं मिली है जो विरोध कर रहे हैं। अगर कोई हमारे पास शिकायत दर्ज करता है, तो हम तुरंत जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि दिल्ली महिला आयोग के साथ छेड़छाड़ हुई है, साथ ही एक कार ने 15 मीटर तक उसे घसीट दिया। यह घटना रात के करीब 10 बजे तब हुई, जब स्वाति दिल्ली की सड़कों पर रियलिटी चेक करने निकली थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी हरीश चंद्र को अरेस्ट कर लिया है। स्वाती मालीवाल ने पत्रकारों को बताया कि मैं कल इंस्पेक्शन (मुआवने) के लिए निकली थी। क्योंकि मैं ये देखना चाहती थी कि जो महिला सुरक्षा को लेकर बड़े वायदे किए जाते हैं, उसकी सच्चाई क्या है? क्या कुछ दिल्ली में बदलाव हुआ अंजलि की घटना के बाद? जब मैं एम्स के पास अकेले खड़ी हुई तो कई लोग घूरने लगे, कई गाड़ियां रुकने लगी।
Recommended Video

वहीं, इस दौरान एक सफेद कलर की बलैनो कार आकर रुकी। उसमें बैठा व्यक्ति नशे में धुत था। वह मुझसे कार में बैठने के लिए कहने लगा। हालांकि, जब मैंने मना किया तो उसने गंदे-गंदे इशारे करने लगा और गंदी-गंदी गालियां दीं। जब मैंने उसे कार की विंडो में हाथ डालकर पकड़ने की कोशिश की तो वह कार की विंडो को ऊपर कर लिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से 10-15 मीटर तक घसीटा गया, AIIMS की सामने की घटना












Click it and Unblock the Notifications