चंद्रशेखर आजाद बुरे फंसे, डॉ रोहिणी घावरी को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न मामले में NCW ने दर्ज की शिकायत
Chandrashekhar Azad News: आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहा है। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ रोहिणी घावरी द्वारा सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए 14 जुलाई को केस रजिस्टर कर लिया है। आइए जातने हैं आखिर पूरा मामला क्या है? नगीना सांसद पर क्या-क्या आरोप डॉक्टर रोहिणी घावरी ने लगाए हैं?
दरअसल, स्विटजरलैंड के जेनेवा की पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी ने जून 2025 को राष्ट्रीय महिला आयोग में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर जबरन यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।रोहिणी घावरी की शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग ने 14 जुलाई को रजिस्टर कर लिया है और इस केस में जल्द ही आयोग चंद्रशेखर आजाद को पूछताछ के लिए तलब कर सकता है।

महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाने के साथ रोहिणी ने पुलिस आयुक्त को भी शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में रोहिणी ने आरोप लगाया है कि बिना सहमति के चंदेशेखर आजाद ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाया। शादी का झांसा देकर मेरा मानसिक और शारीरिक शोषण किया। मेरे विरोध करने पर मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और मेरी पर्सनल फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।
कौन हैं रोहिणी घावरी?
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी जेनेवा से ही जनवावर फाउंडेशन नाम की एक स्वयं सेवी संस्था यानी एनजीओ चलाती हैं। इंदौरा के दलित परिवार में जन्मीं रोहिणी मेरिट लिस्ट के जरि सरकार से एक करोड़ की छात्रवृति हासिल कर मैनेजमेंट में पीएचडी करने जेनेवा गईं थीं।
रोहिणी कैसे चंद्रशेखर के जाल में फंसी?
जून महीने में रोहिणी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि नगीना सांसद चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। रोहिणी ने खुलासा किया था कि उसकी चंद्रशेखर से पहचान दलितों के मसले पर करते हुए हुई थी। रोहिणी ने बताया था कि चंद्रशेखर ने खुद को कुंआरा बताकर उसके साथ शारीरिक संबंधी बनाए और राज़ खुलने पर सुसाइड करने और दलित आंदोलन छोड़ने तक की धमकी तक देता था।
रोहिणी घावरी ने शेयर की थी ये पोस्ट
रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी ये पोस्ट जिसमें चंद्रखेखर आजाद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुई बड़े खुलासे किए थे।












Click it and Unblock the Notifications