Byju's पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने लगाया बड़ा आरोप, कहा-'कोर्स खरीदने के लिए कंपनी पेरेंट्स को दे रही धमकी'

राष्ट्रीय बाल आयोग ने भारत की सबसे बड़ी एड-टेक कंपनी BYJUS पर बड़ा आरोप लगाया है। आयोग का कहना है कि कंपनी की तरफ से कोर्से खरीदने के लिए पैरेंट्स को धमकी दी जा रही है।

byjus

भारत की सबसे बड़ी ऐड-टेक कंपनी Byju's पर बड़ा आरोप लगा है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने मंगलवार को कहा कि उसे पता चला है कि एडटेक कंपनी बायजू कथित तौर पर बच्चों और उनके माता-पिता के फोन नंबर खरीद रही है और उन्हें धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने उनका कोर्स नहीं खरीदा तो उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

मंगलवार को जारी एक बयान में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने कहा है कि "हमें पता चला कि कैसे बायजू बच्चों और उनके माता-पिता के फोन नंबर खरीदता है। नंबर खरीदने के लिए कंपनी की तरफ से पेरेंट्स का पीछा किया जाता है और उन्हें धमकी दी जाती है कि उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। कंपनी की तरफ से शुरुआती पढ़ाई करने वाले बच्चों को टार्गेट किया जा रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई ने एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो के हवाले से बताया कि हम कार्रवाई शुरू करेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो एक रिपोर्ट बनाएंगे और सरकार को भी लिखेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन को तलब किया था और उन्हें 23 दिसंबर को छात्रों के लिए अपने पाठ्यक्रमों की हार्ड सेलिंग और मिससेलिंग के कथित कदाचार पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था।

कंपनी पर आयोग ने एक समाचार रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। आयोग का कहना है कि कंपनी की सेल्स टीम माता-पिता को अपने बच्चों के लिए पाठ्यक्रम खरीदने के लिए लुभावने आभार भी दिया गया। साथ ही आयोग ने खबरों के आधार पर यह भी दावा किया कि कंपनी की तरफ से पेरेंट्स को झांसे में लाकर उनकी मेहनत की कमाई को भी दांव पर लगाया गया। आपको बता दें कि Byju's की पहचान भारत की सबसे बड़ी ऐड-टेक कंपनी है। यहां पर एक्सपर्ट्स की मदद से लगभग सभी प्रतियोगीपरीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।

ये भी पढ़े- Smoke Weed Everyday : मायानगरी के इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर चरस का मैसेज, ट्रैफिक पुलिस ने बंद कराया डिस्प्ले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+