NCPCR ने नेटफ्लिक्स से 'बॉम्बे बेगम्स' की स्ट्रीमिंग रोकने को कहा, बच्चों के सीन पर है विवाद
मुंबई। नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) ने नेटफ्लिक्स से वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' की स्ट्रीमिंग रोकने को कहा है। एनसीपीसीआर ने इस बेव सीरीज में बच्चों को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर एतराज जताया है और प्लेटफॉर्म से इसको हटाने के लिए कहा है। आयोग ने इस बेव सीरीज को लेकर मिली एक शिकायत के आधार पर ये नोटिस भेजा है, शिकायत में कहा गया है कि इसमें नाबालिगों को सेक्स और ड्रग्स का सेवन करते दिखाया गया है।

एनसीपीसीआर ने गुरुवार को इस मामले को लेकर नेटफ्लिक्स को एक नोटिस जारी किया है। एनसीपीसीआर ने नेटफ्लिक्स को शो की स्ट्रीमिंग रोकने और 24 घंटों के अंदर इस पर रिपोर्ट देने को कहा है। एनसीपीसीआर ने कहा है कि नोटिस का जवाब ना देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video
एनसीपीसीआर ने नोटिस में कहा है कि बॉम्बे बेगम्स में बेगम्स में बच्चों को गलत तरह से दिखाया गया है। इस तरह का कॉन्टेंट बच्चों और युवाओं पर खराब प्रभाव डालेगा। नोटिस में कहा गया है कि बच्चों पर इस तरह के सीन नहीं होने चाहिए थें। इस बेव सीरीज की स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और इस पर एक रिपोर्ट पेश की जाए।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स को अलंकृता श्रीवास्तव ने बनाया है। जिसमें पांच महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। अभिनेत्री पूजा भट्ट ने इस सीरीज में काम किया है। पूजा भट्ट के साथ सुहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications