NCP नेता सुप्रिया सुले ने शेयर की टीना अंबानी और उनकी होने वाली बहू की तस्वीर, साथ ही लिखी खास पोस्ट

मुंबई 21 जनवरी। बीते जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने पिछले महीने अपनी पोस्ट के जरिए अपने बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी और कृषा शाह की सगाई की खबर लोगों को दी थी। टीना की ओर से शेयर की गई तस्वीर में अनमोल- कृषा शाह अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रहे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको और उनके पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया था। बधाई देने वालों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल थे।

सुप्रिया सुले ने शेयर की तस्वीरें

सुप्रिया सुले ने शेयर की तस्वीरें

आज एक बार फिर से अनमोल अंबानी और कृषा शाह की सगाई की चर्चा हो रही है, वजह है एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और बारामती लोकसभा सीट से सांसद सुप्रिया सुले की ओर से शेयर की गई कुछ तस्वीरें। सुप्रिया सुले ने आज सुबह अंबानी परिवार के मोहक पलों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो खुद भी नजर आ रही हैं। उनके साथ तस्वीरों में टीना अंबानी, अनिल अंबानी, अनमोल अंबानी, कृषा शाह के साथ- साथ रीमा कपूर भी नजर आ रही हैं।

' मुबारक हो कृषा और अनमोल'

' मुबारक हो कृषा और अनमोल'

आपको बता दें कि रीमा कपूर के बेटे अरमान जैन, टीना-अनिल के बेटे अनमोल के क्लोज दोस्त हैं। तस्वीरें कहां की हैं औऱ कब ली गई हैं, इस बारे में तो कुछ पता नहीं है लेकिन ऐसा लग रहा है कि या तो पिक्चर सगाई की हैं या फिर अंबानी फैमिली ने प्री-वेडिंग फंक्शन शूट किया था। फोटो को शेयर करते हुए सुप्रिया सुले ने लिखा है कि 'मुबारक हो कृषा और अनमोल।'

कौन है कृषा शाह?

कौन है कृषा शाह?

आपको बता दें कि कृषा शाह लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करके लौटी हैं। वो पहले से ही अनमोल के परिवार के काफी करीब हैं। वैसे वो सोशल वर्कर हैं और इस वक्त हैशटैग लव नॉट फेयर #lovenotfear नाम से एक मेंटल हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम चला रही हैं।

टीना और अनिल को शादी से दो बेटे हैं

टीना और अनिल को शादी से दो बेटे हैं

गौरतलब है कि मुंबई में बढ़ते कोरोना केसेस के चलते अंबानी परिवार के चंद लोग ही इस रिंग सेरेमनी का हिस्सा बने थे। टीना और उनके परिवार की ओर से इस बारे में कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ था। मालूम हो कि टीना और अनिल अंबानी ने फरवरी 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+