बीजेपी के कैंडिडेट को वोट देने पर NCP ने 18 पार्षदों को पार्टी से निकाला
नई दिल्ली। एनसीपी ने अहमदनगर में पिछले महीने हुए मेयर के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट को वोट देने वाले 18 पार्षदों को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही पार्टी ने जिलाध्याक्ष को भी निकाल दिया है। पिछले महीने हुए महापौर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने वाले पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। राकांपा नेता नवाब मलिक ने पार्षदों को भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी तक दी थी।

यहीं नहीं पार्टी ने चुनाव के दौरान हुए इतने बड़े दलबदल की जानकारी ना होने के चलते अहमदनगर के जिला अध्यक्ष माणिक राव को भी उसके पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, एनसीपी ने इन पार्षदों को सात दिन का नोटिस दिया था। इससे पहले, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने विधायक संग्राम जगताप को अहमदनगर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार पर निर्णय लेने के लिए की गई बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया था।
एनसीपी से निष्कासित गए पार्षदों में सागर बोरूडे, मीना चव्हाण, दीपाली बारस्कर, संपत बारस्कर, विनित पाउलबुद्धे, सुनील त्रंबके, समद खान, ज्योती गाडे, शोभा बोरकर, कुमार वाकले, रूपाली जोसेफ पारघे, अविनाश घुले, परवीन कुरेशी, शेख नजिर अहमद, प्रकाश भागानगरे, शीतल जगताप, गणेश भोसले के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications