राज्यसभा के 8 निलंबित सांसदों के समर्थन में आए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, करेंगे एक दिन का उपवास
राज्यसभा के 8 निलंबित सांसदों के समर्थन में आए एनसीपी प्रमुख शरद पवार, करेंगे एक दिन का उपवास
नई दिल्ली।राज्यसभा से निलंबित आठ सांसदों को अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार का भी साथ मिल गया है। शरद पवार ने मंगलवार को इन विधायकों के समर्थन में एक दिन का उपवास करने का ऐलान किया है। शरद पवार ने कहा कि मैं आठ निलंबित राज्यसभा सांसदों के आंदोलन में भी भाग लूंगा और मैं उनके समर्थन में एक दिन का उपवास करूंगा।
Recommended Video

इन 8 सांसदों को किया गया था निलंबित
बता दें राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने रविवार (20 सितंबर) को सदन में हंगामा करने और उपसभापति हरिवंश से अभ्रदता करने के कारण सस्पेंड किया था। दरअसल, रविवार को किसान बिल से जुड़े दो विधेयक सदन में पास हुए थे। चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी की, उपसभापति हरिवंश का माइक निकालने की कोशिश की थी। जिन सांसदों को निलंबित किया गया, उनमें डेरेक ओ'ब्रायन, राजीव सातव, संजय सिंह, केके रागेश, रिपुन बोरा, डोला सेन, सैयद नजीर हुसैन और इलामारन करीम हैं। इन सभी पर उपसभापति के साथ असंसदीय व्यवहार करने का आरोप है।
धरना समाप्त लेकिन मानसून सत्र का करेंगे बॉयकाट
निलंबन के विरोध में सोमवार को पूरा दिन और रात इसी बीच राज्यसभा से निलंबित 8 सांसदों ने रातभर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और सुबह धरना समाप्त कर दिया। इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि जब तक हमारे सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया जाता और किसान के बिलों से संबंधित हमारी मांगों को नहीं माना जाता विपक्ष मानसून सत्र का बॉयकाट करेगी। नबी ने कहा कि MSP को लेकर हमने तीन कंडीशन रखी हैं जब तक वो पूरी नहीं हो जाती हमारा बॉयकाट जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications