महाराष्ट्र में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान
नई दिल्ली। एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज या कल (शुक्रवार) को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर देंगे। पवार ने कहा है कि मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर सरकार के सहयोगी दलों, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच किसी तरह की कोई अनबन नहीं है। ऐसी खबरें थीं कि तीनों दलों में मंत्रालयों को लेकर काफी खींचतान है, जिसके चलते मंत्रियों को पोर्टफोलियो नहीं मिल पा रहे हैं। इसको पवार ने गलत बताया है।

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। 30 दिसंबर को उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया है। 30 दिसंबर को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के 36 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली लेकिन अभी तक विभाग नहीं बांटे गए। कहा जा रहा है कि विभागों के बंटवारे को लेकर तीनों उलझ गए हैं, जिसके चलते इसमें देरी हो रही है।
सोमवार को विधान भवन में 36 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब उद्धव ठाकरे का कुल 43 मंत्रियों वाला मंत्रिमंडल तैयार हो चुका है। महाराष्ट्र सरकार में सीएम को जोड़कर शिवसेना के 15 मंत्री हैं। एनसीपा के 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। तीसरे सहयोगी कांग्रेस के 12 मंत्री हैं।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बुधवार को काफी देर तक गठबंधन के तीनों दलों की बैठक हुई। ऐसा माना जा रहा है कि कुछ अहम मंत्रालयों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हालांकि गठबंधन नेता लगातार कह रहे हैं कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना में विभागों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी हैऔर कोई खींचतान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications