Mizoram बॉर्डर पर NCB का बड़ा एक्शन, 31 करोड़ की ड्रग्स बरामद, एक विदेशी समेत चार गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने भारत-म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और समन्वित कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। NCB ने मिजोरम की स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा 'कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन' चलाया, जिसमें करीब 31 करोड़ रुपये मूल्य की भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई है। इस कार्रवाई ने सीमा पार से चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है।

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन पिछले कुछ दिनों से मिजोरम बॉर्डर के अलग-अलग इलाकों में चलाया जा रहा था। NCB ने SIB मिजोरम और स्टेट एक्साइज एंड नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के साथ मिलकर तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। इस संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Mizoram drug smuggling

31 करोड़ का नशा बरामद

छापेमारी के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने कुल 36.434 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (एक घातक सिंथेटिक ड्रग) और 905 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 31 करोड़ रुपये आंकी गई है। माना जा रहा है कि यह नशा म्यांमार के रास्ते भारत के अन्य हिस्सों में सप्लाई किया जाना था।

म्यांमार नागरिक समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में सुरक्षा बलों ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट से जुड़े चार लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक म्यांमार का नागरिक भी शामिल है, जो इस तस्करी के नेटवर्क में मुख्य कड़ी माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन पूरी तरह से सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित था। NCB और मिजोरम की एंटी-ड्रग्स अथॉरिटी के बीच बेहतर तालमेल की वजह से ही इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी संभव हो पाई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और उनके भारतीय संपर्कों का खुलासा किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+