Drug Case: एनसीबी ने सुशांत सिंह की मौत से जुड़े मामले में एक और शख्स को किया गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी की है।
नई दिल्ली। Drug Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गुरुवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक और गिरफ्तारी की है। एनसीबी अधिकारी ने खुलासा किया कि उन्होंने जगताप सिंह आनंद नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो करमजीत सिंह से जुड़ा है। सिंह को पहले भी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जगताप सिंह आनंद नाम के शख्स को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। वह एक अन्य आरोपी करमजीत सिंह से जुड़ा है, जिसे पहले गिरफ्तार किया गया था।"

Recommended Video
इसने आगे कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में उनके मैनेजर रहीला फर्नीचरवाला और व्यापारी करण सजनानी को भी पूछताछ के लिए NCB कार्यालय लाया गया है। एनसीबी ने मंगलवार को इसी मामले में फिल्म डायरेक्टर ऋषिकेश पवार को भी गिरफ्तार किया था। उन्हें सुबह हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स मामले में NCB ने सुशांत सिंह राजपूत के करीबी ऋषिकेश पवार को हिरासत में लिया
एनसीबी ने पवार के घर पर छापेमारी कर कुछ गेजेट्स को भी सीज किया था। रिपोर्टों का दावा है कि पवार अपने रसोइए दीपेश सावंत के माध्यम से सुशांत को मादक पदार्थों की आपूर्ति करते थे। गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। उनकी मौत को लेकर बॉलीवुड और राजनीतिक हलकों में बड़े पैमाने पर हंगामा शुरू हो गया था।
प्रवर्तन निदेशालय और NCB इस मामले में वित्तीय और मादक पदार्थों के ऐंगल की जांच कर रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद सीबीआई, ईडी, एनसीबी, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस ने इस मामले की जांच की, लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय तक नहीं पहुंचा सका कि अभिनेता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है।












Click it and Unblock the Notifications