नवाजुद्दीन सिद्धीकी की वाइफ ने लिया यू टर्न, नहीं लेंगी तलाक, जानें पत्‍नी के इस फैसले पर एक्‍टर ने क्या कहा

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍टर नवाजुद्दीन सिद्धीकी और उनकी पत्‍नी के संबंधों में आई खटास के बाद उनका रिश्‍ता टूटनेकी कगार पर पहुंच गया था लेकिन अब एक्‍टर के फैंस के लिए खुशखबरी है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया के साथ रिश्ते सुधरने की कगार पर हैं क्योंकि अब अलिया ने यू टर्न ले लिया है। नवाजुद्दीन की पत्‍नी आलिया जिन्‍होंने लॉकडाउन में एक्‍टर पर काफी कीचड़ उछाला था और मई माह में तलाक के लिए कोर्ट से पेपर भेज दिया था वहीं अब आलिया को तलाक नहीं चाहिए। वो अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहती हैं। आइए जानते हैं आलिया के इस फैसले पर नवाजुद्दीन ने क्या प्रतिक्रिया दी ?

नवाज ने पत्‍नी आलिया के फैसले पर दी ये प्रतिक्रिया

नवाज ने पत्‍नी आलिया के फैसले पर दी ये प्रतिक्रिया

बता दें आलिया सिद्दीकी के तलाक के केस ने हर किसी को चौंका दिया था। नवाजुद्दीन सिद्धकी ने इसके बाद अपनी पक्ष रखते हुए प्रतिक्रिया दी है। नवाजुद्दीन ने कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करता और मैंने कभी किसी के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा मुझे बिलकुल भी निगेटिविटी और नफरत नहीं चाहिए। उन्‍होंने कहा वो मेरे बच्‍चों की मां हैं और हमने अपनी जिंदगी का एक दशक हमने साथ बिताया। एक्‍टर ने कहा मैं अपनी वाइफ को हमेशा सपोर्ट करूंगा चाहे जो हो जाए। ये फर्ज है कि मैं उनका ख्याल रखूं। उन्‍होंने कहा कि भले ही आलिया और मेरे विचार मेल नहीं खाएं लेकिन मेरे बच्‍चे मेरे लिए हमेशा प्रायोरिटी है।

नवाजुद्दीन बोले- मैं पहले भी अपनी पत्‍नी के साथ खड़ा था और आगे भी.....

नवाजुद्दीन बोले- मैं पहले भी अपनी पत्‍नी के साथ खड़ा था और आगे भी.....

नवाजुद्दीन ने कहा मैं अपनी पत्‍नी के लिए हमेशा खड़ा रहा और आगे भी खड़ा रहूंगा। हम सभी को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। एक्‍टर ने साफ किया कि हमारी वजह से हमारे बच्‍चे परेशान नहीं होने चाहिए। रिश्‍ते तो बनते-बिगड़ते हैं उसका असर हमारे बच्‍चों पर नहीं आना चाहिए। नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने कहा मैं अच्‍छा पिता बनना चाहता हूं। इंसानियत सबसे बड़ी होती है हमे पहले बेहतरीन इंसान बनना चाहिए। उन्‍होंने कहा कोरोना महामारी में पहले ही हम सब भुगत रहे हैं ये महामारी भी हमारे अंदर बदलाव न लाए तो कोई भी बदलाव नहीं ला सकता।

जानिए आलिया का क्यों बदला फैसला

जानिए आलिया का क्यों बदला फैसला

मालूम हो कि आलिया ने नवाज को दोबारा मौका देने का इसलिए फैसला किया क्योंकि आलिया को जब कोरोना हो गया था तब नवाज ने दोनों बच्‍चों का ख्‍याल बहुत रखा। आलिया ने कहा कि "लखनऊ में एक फिल्‍म की शूटिंग में बिजी होने के बावजूद उन्‍होंने उनका ख्याल रखा। इस समय बेटी शोरा और बेटे यानी की देखभाल करते रहे। इसलिए अब वो अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहती हैं।"

आलिया ने नवाज पर लगाए थे ये संगीन आरोप

आलिया ने नवाज पर लगाए थे ये संगीन आरोप

आलिया ने अरोप लगाया था कि नवाज का पूरा परिवार ऐसा ही है। आलिया ने बताया कि जब वो प्रेगनेंट थीं तो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का अफेयर चल रहा था और वो अकेले डिलीवरी करवा रही थीं तब भी उनके पति दूसरी मित्र महिला से बात कर रहे थे। बता दें आलिया और नवाज़ की पहली मुलाकात फिल्‍म के सेट पर हुई थी और उसके बाद ये दोनों लिव इन में रह रहे थे। इस अंतराल पर भी नवाज के कई अफेयर हुए ये 2003 से एक दूसरे को जानते थे। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आलिया अपना प्रोडक्शन हाउस खोल फिल्मों का निर्माण करने वाले थे लेकिन अचानक आलिया ने नवाज पर संगीन आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का फैसला सुना दिया।

https://www.filmibeat.com/photos/aisha-sharma-71383.html?src=hi-oiआइशा शर्मा की इन ग्लैमरस तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+