सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी होंगे सम्मानित, 'सेक्रेड गेम्स' के लिए जीता अवार्ड
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। छोटे से रोल के साथ फिल्मों में अपना कैरियर शुरू करने वाले नवाजुद्दीन की फिल्में अब उनके नाम से चलती हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने एक वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में भी काम किया है जो काफी हिट रही। इस वेब सीरीज में उनके गायतोंडे किरदार ने लोगों पर अपनी छाप छोड़ी और नवाजुद्दीन की फैन फॉलोइंग रातों रात बढ़ गई। नवाज को इस किरदार के लिए अब सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF) में लेस्ली हो एशियन फिल्म टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन के गायतोंडे किरदार ने अभी तक लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। इस वेब सीरीज में नवाज के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे। बता दें, सिंगापुर में नवाजु्द्दीन को यह अवार्ड 23 नवंबर को दिया जाएगा, सिंगापुर फेस्टिवल का यह 30वां ए़डिशन होगा। इस साल यह फेस्टिवल 21 नवंबर से शुरू होगा और 8 दिसंबर तक चलेगा। सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड पाना हर अभिनेता का सपना होता है और इस वर्ष यह सम्मान नवाजुद्दीन को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: आईआईटी मद्रास ने बनाई देश की पहली स्टैंडिंग व्हीलचेयर, अब चल सकेंगे दिव्यांग
कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी मिला था अवार्ड
इतना ही नहीं नवाज को इस फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ अवार्ड ही नहीं दिया जाएगा बल्कि उनके साथ बातचीत का एक सेशन भी रखा गया है। यह पहली बार नहीं है जब विदेशी धरती पर नवाजुद्दीन को सम्मानित किया जाएगा इससे पहले भी वह कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ड्रेगन अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं। नवाज के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' 15 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट आथिया शेट्ठी लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications