अपनी संपत्ति पट्टे पर देगी नौसेना, जी अशोक कुमार ने कहा, उसके पास कुछ अनुभव है
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने बुधवार को नौसेना की संपत्ति पट्टे (लीज) पर देने की बात कही है। उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा कि नौसेना के पास संपत्ति पट्टे पर देने का कुछ अनुभव है। उन्होंने बताया कि यह प्रावधान हाल ही में जोड़ा गया और रक्षा मंत्रालय ने सैन्य उपकरणों की अग्रिम खरीद पर भरोसा किया है।

वाइस एडमिरल ने लीज मॉडल के फायदों को बताते हुए कहा कि यह बड़े प्रारंभिक पूंजी परिव्यय के बिना उपकरणों के उपयोग को सक्षम बनाता है। यह तकीनीक जटिलताओं को दूर करता है और संचालन, रखरखाव और प्रशिक्षण के लिए जनशक्ति को कम करता है और अधिग्रहण की कुल लागत को भी कम करता है।












Click it and Unblock the Notifications