महानवमी की देशभर में धूम, मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़
नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में देवी की पूजा कर उनकी अराधना की जा रही है। देवी के सभी बड़े मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली। नवरात्रि का नौवां दिन महानवमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के हर कोने में देवी की पूजा कर उनकी अराधना की जा रही है। देवी के सभी बड़े मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर से लेकर मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भक्तों ने महानवमी के अवसर पर सुबह-सुबह देवी के दर्शन किए।
झंडेवालामन मंदिर में भक्तों की भीड़
दिल्ली के मशहूर झंडेवालान मंदिर में महानवमी पर भक्तों ने पहुंचकर आरती की। मंदिर को नवमी के अवसर पर खास फल और फूलों से सजाया गया था।
मुंबा देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
मुंबई के मुंबा देवी मंदिर में भी महानवमी के अवसर पर भक्तों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती हुई जिसके बाद भक्तों ने देवी के दर्शन किए।
दुर्गाष्टमी पर सूरत में महाआरती
इससे पहले दुर्गाष्टमी के मौके पर गुजरात के सूरत में महा आरती का आयोजन किया गया। सूरत के उमिया मंदिर में हजारों भक्तों ने हाथ में दिया लेकर देवी की महा आरती की।












Click it and Unblock the Notifications