नवजोत सिंह सिद्धू ने औपचारिक रूप से BJP से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने आज औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भेजा। आपको बता दें कि सिद्धू ने हाल ही में अपनी नई पार्टी 'आवाज-ए-पंजाब' बनाई थी।

इससे पहले सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। हालांकि ऐसी चर्चा थी कि सिद्धू आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन उन्होंने खुद अपनी पार्टी लॉन्च कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।
सिद्धू ने कहा था कि वो ऐसी किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे जो उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की इजाजत नहीं देती।












Click it and Unblock the Notifications