अगले हफ्ते आप में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, केजरीवाल से की मुलाकात
नयी दिल्ली। क्रिकेटर से नेता बनें नवजोत सिंह सिद्धू अब दलबदलू भी बन गए हैं। भाजपा का दामन छोड़ चुके सिद्धू जल्द ही आम आदमी पार्टी की दामन थाम सकते हैं। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर की मानें तो कांग्रेस ने भी उनसे संपर्क किया था, लेकिन उनके पति ने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला कर लिया है।

आपको बता दें कि सिद्धू की पत्नी ने शुक्रवार को दिल्ली में केजरीवाल से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चीजें साफ हो गई। नवजोत कौर ने केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा कि हमसे कांग्रेस ने भी संपर्क किया लेकिन कैप्टन अमरिंदर और बादल परिवार में कोई अंतर नहीं है।
उन्होंने कहा कि हममें और कैप्टन के परिवार में कुछ भी एक जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ पंजाब का विकास चाहते हैं। इसलिए मेरे पति ने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला किया है। वहीं जब उनसे सिद्धू द्वारा केजरीवाल का मजाक उड़ाने वाले वीडियो पर सवाल किया गया तो नवजौत कौर ने कहा कि हम किसी वीडियो को लेकर शर्मिंदा नहीं है। वे एक क्रिकेटर रहे हैं। वो अब भी पीएम नरेंद्र मोदी का आदर करते हैं, लेकिन पार्टी का नहीं। सिद्धू के मन में केजरीवाल के प्रति अधिक सम्मान हैं। इसलिए इसमे वीडियो का कोई सवाल नहीं उठता। माना जा रहा है कि अग ले हफ्ते नवजोत सिंह सिद्धू आप में शामिल हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications