पंजाब: अग्निकांड पीड़ित किसानों को अपनी कमाई से 24 लाख रू. देंगे सिद्धू
अग्निकांड पीड़ित किसानों को अपनी कमाई से 24 लाख रुपए देंगे नवजोत सिंह सिद्धू।
अमृतसर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकटर नवजोत सिंह सिद्धू अग्निकांड पीड़ित किसानों से मिलने राजासांसी पहुंचें। सिद्धू ने किसानों के लिए अपनी तरफ से 24 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। अग्निकांड से पीड़ित किसानों को नवजोत सिंह सिद्धू अपनी कमाई से 24 लाख रुपए देंगे। सिद्धू का कहना है कि वे अपनी कमाई से दसवंद निकालते हैं इससे अच्छा दसवंद नहीं होगा।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अमृतसर के राजासांसी विधानसभा के ओठिया गांव में ट्रांसफार्मर गिर जाने से 300 एकड़ फसल जल कर राख हो गई। इस हादसे के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू उन किसानों से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे। वहां किसानों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वो हर महीने अपनी कमाई से दसवंत निकालते है और वो अपनी इसी दसवंत को किसानों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी कमाई से 24 लाख रुपए देकर किसानों की मदद करना चाहते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वे टीवी में काम करते हैं और ऐसे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमृतसर और अमृतसर के आस-पास के गांवों में नई दमकल की गाड़ियां भी मिल जाएंगी। ताकि आग से किसी भी फसल का नुकसान न हो। सिद्धू की इस घोषमा के बाद किसानों में उत्साह दिखा और उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि जैसा सिद्धू ने किया, वैसा न तो कोई नेता कर सकता है और न ही कोई सरकार कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications