नवजोत सिद्धू बोले- मैं टीवी शो करता हूं, ताकि पैसे कमा कर अपने परिवार का पेट पाल सकूं

उन्होंने कहा कि मुझे वोट देने वालों को मेरे टीवी शो से कोई दिक्कत नहीं है। वह बोले- मैं रात में 7 बजे से सुबह 6 बजे तक क्या करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

नई दिल्ली। क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उन्हें टीवी पर काम करना जरूरी ताकि वह पैसे कमा कर अपने परिवार का पेट पाल सकें और घर चला सकें। सिद्धू कपिल शर्मा शो में काम करते हैं, जिसे लेकर उन पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही इस बात पर लीगत एडवास भी मांगी थी कि क्या सिद्धू मंत्री रहने के साथ-साथ टीवी शो भी कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहा है कि अगर ऐसा होता है तो उनका मंत्रालय जरूर बदलेगा।

नवजोत सिद्धू बोले- मैं टीवी शो करता हूं, ताकि पैसे कमा कर अपने परिवार का पेट पाल सकूं
ये भी पढ़ें- मेरठ: CM के निर्देश के बाद एक्टिव मोड में पुलिस, अतिक्रमण हटाना शुरू

वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल पिंकी आनंद ने कहा है कि उन्हें इस मामले पर सोचना होगा, क्योंकि जब कोई संविधान के तहत शपथ लेकर मंत्री बनता है तो उसे अपने निजी पद को छोड़ना होता है। सिद्धू ने कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की तरह एक ट्रांसपोर्टर का काम नहीं कर सकते हैं। मैं टीवी शो करता हूं ताकि पैसे कमा सकूं और अपना घर चला सकूं। अपने परिवारि की जरूरतें पूरी करने के लिए मैं टीवी शो कर के पैसे कमाता हूं। ये भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ का असर: 5 दिन में 100 से ज्यादा पुलिसवाले सस्पेंड

उन्होंने कहा कि मुझे वोट देने वालों को मेरे टीवी शो से कोई दिक्कत नहीं है। वह बोले- मैं रात में 7 बजे से सुबह 6 बजे तक क्या करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। मैंने अपने 75 फीसदी टीवी शो बंद कर दिए हैं, आईपीएल छोड़ दिया है और क्या चाहते हैं वे? क्या मैं पैसे कमाना ही छोड़ दूं। आपको बता दें कि इन दिनों नवजोत सिद्धू पर उनके टीवी शो करने को लेकर लगातार निशाना साधा जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि वह टीवी शो छोड़ें या फिर मंत्रीपद छोड़ें। इसी को लेकर नवजोत सिद्धू को सफाई देनी पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+