मुंबईः एक हफ्ते में 28 बार शेयर कर दिया अपना OTP, खाते से गायब हुए 7 लाख रुपए
मुंबई। नवी मुंबई की रहने वाली महिला ने अपनी बेवकूफी की वजह से 7 लाख रुपए का नुकसान कर लिया। महिला ने फोन पर अपना OTP शेयर कर दिया, जिसकी वजह से उसके बैंक खाते से 7 लाख रुपए निकल गए। महिला ने एक बार नहीं बल्कि इस गलती को 28 बार दोहराया। हफ्ते भर में उसने 28 बार अपना ओटीपी दूसरे के साथ शेयर किया, जिसकी वजह से उसके खाते से 7 लाख रुपए निकल गए।

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर बीएन आउती ने महिला ने फोन पर ही डेबिट कार्ड का नंबर, कार्ड होल्डर का नाम, 3 अंकों वाला सीवीवी नंबर भी बता दिया। फिर उसने फोन पर आया OTP भी शख्स को बता दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसके पास 28 बार फोन आया और उसके खाते से 6, 98, 973 रुपए निकल गए।
महिला ने 29 मई को नेरुल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि महिला के अकाउंट से मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, कोलकाता और बेंगलुरु में लेन-देन हुआ है। पुलिस अब उस गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसने महिला को ठगी का शिकार बनाया। आपको बता दें कि बैंक की ओर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP बेहद गोपनीय होता है, जिसे किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। बैंकों की ओर से भी अक्सर इस बारे में जानकारी दी जाती है, लेकिन फिर भी लोग दूसरों पर भरोसा कर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications