नवीन पटनायक बोले- मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए ओडिशा सरकार 2,500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही

ओडिशा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बताया कि राज्‍य सरकार मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय और आजीविका में मदद करने के लिए 25,00 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। उन्‍होंने कहा ओडिशा एक जन-केंद्रित मिलेट्स मिशन को डेवलेप करने में आगे रहा है, ये मिशन पोषण और राज्य के जनजातीय समुदायों की आजीविका को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है। हमने मिलेट्स के लिए प्रत्यक्ष लाभ प्रोत्साहन बढ़ा दिया है और रागी की सुनिश्चित खरीद भी की है।

cm Naveen Patnaik

मिलेट्स पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कन्‍वेंशन का उद्घाटन करते हुए ये बात मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बात कही। इस मौके पर सीएम पटनायक ने किसानों से मिलेट्स मिशन का हिस्‍सा बनने का आह्वान किया।

मिलेट मिशन के तहत पारंपरिक अनाज को पुनर्जीवित करने के लिए 2017 में शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया है।

ओडिशा इस मिशन में शामिल लोगों को एकत्र कर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने वाला पहला राज्य है। कृषि एवं किसान अधिकारिता विभाग द्वारा इस सम्‍मेलन का आयोजन किया गया है।

इस मिलेट सम्‍मेलन का लक्ष्‍य मिलेट के लिए एक वैश्विक रोडमैप तैयार करने की बात साक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ओडिशा को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने और अपने लोगों के आर्थिक विकास, कल्याण और स्वास्थ्य में योगदान देने के लिए सभी प्रयास करेगी।
मुख्‍यमंत्री ने कहा मिलेट्स पोषण लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकता है। ये मिलेट्स किसानों ही नहीं हम सबके भविष्‍य के लिए आशा बनकर उभर रहा है। सीएम पटनायक ने बताया राज्‍य में मिलेट्स की खेती में 2018 के बाद तेजी से बढ़ोत्‍तरी हुई है2 तेजी से बढ़ी है।

कृषि और किसान सशक्तिकरण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने कहा

ओडिशा ने पिछले साल 30 जिलों के 177 ब्लॉकों में लगभग दो लाख किसानों से 6 लाख मीट्रिक टन बाजरा खरीदा था। उन्होंने कहा कि इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,845 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद लक्ष्य बढ़ाकर 8 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव, मनोज आहूजा ने कहा कि ओडिशा मिलेट्स मिशन न केवल ओडिशा और भारत में सफल है,इस मिलेट्स मिशन ने दुनिया भर में धूम मचा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+