गांव की समस्या को अपना मानकर करें हल, नवीन पटनायक ने दी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सलाह
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को पंचायती राज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सदस्यों को कई निर्देश भी दिए।
भुवनेश्वर, 03 जून: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को पंचायती राज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सदस्यों को कई निर्देश भी दिए। उन्हें गांव की समस्याओं को अपनी समस्या के रूप में मानने और उन्हें हल करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि इस बार अधिकांश सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की है। इसने बीजू बाबू के महिला सशक्तीकरण के सपने को साकार कर दिया है।
गरीबों, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों की दी सलाह
मुख्यमंत्री ने शासन और विकास योजनाओं में पंचायत के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत सेवा का केंद्र है। उन्होंने निर्वाचित प्रतिनिधियों से यह देखने को कहा कि जनता सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहे। उन्होंने गरीबों, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा करने की भी उन्हें सलाह दी।












Click it and Unblock the Notifications